HomeUttar PradeshLalitpurजीवन में भावना द्वारा ही मिलता कल्याण का मार्ग : आचार्यश्री

जीवन में भावना द्वारा ही मिलता कल्याण का मार्ग : आचार्यश्री

अवधनामा संवाददाता

कल्पद्रुम महामण्डल समोवशरण विधान में आचार्य श्री द्वारा सम्बोधन

ललितपुर। जीवन में भावना कल्याण का मार्ग प्रशस्त करती है यदि भाव निर्मल रखें तो शान्ति की अनुभूति होगी। भगवान श्री जिनेन्द्रदेव की वंदना अर्चना के फलस्वरूप उभयलोक संबंधी सुख की प्राप्ति होती है। यह विचार अभिनंदनोदय तीर्थ में उच्चारणाचार्य विनम्रसागर महाराज ने कल्पद्रुम महामण्डल 25 समोवशरण विधान विश्व शान्ति महायज्ञ के दौरान धर्मसभा में व्यक्त किए। आचार्यश्री ने कहा प्रभु दर्शन और गुरूवंदना का जीवन में अलग ही महत्व है जिसमें श्रावक को अपनी सामथ्र्यानुसार उत्तम द्रव्य लेकर अच्छी भावना से जाना चाहिए। सुबह अभिनंदनोदय तीर्थ पर उच्चारणाचार्य विनम्रसागर महाराज के संसघ सानिध्य में नित्यमह पूजन एवं शान्तिधारा पुण्र्याजन पुण्र्याजक परिवार द्वारा की गई। इसके उपरान्त प्रतिष्ठाचार्य पं.पवन जैन एवं सहयोगी पं.संतोष जैन द्वारा विधान की मांगलिक क्रियाएं सम्पन्न कराई। देवोदय तीर्थ देवगढ के अध्यक्ष अनिल जैन, महामंत्री संजीव जैन सीए, गौरव जैन टोनू आदि ने आचार्यश्री को श्रीफल अर्पित कर शीतकालीन वाचना हेतु निवेदन किया। धर्मसभा का शुभारम्भ पंचायत के पदाधिकारियों ने संत शिरोमणि आचार्यश्री विद्यासागर महाराज एवं गणाचार्य विरागसागर महाराज के चित्र के सम्मुख दीपप्रज्जवलित कर दिया। कल्पद्रुम महामण्डल विधान में आचार्यश्री के अतिरिक्त संघस्थ मुनि विज्ञ सागर महाराज, मुनिश्री विनुत सागर महाराज, मुनिश्री शुभ सागर महाराज, मुनिश्री विश्वधीर सागर महाराज, मुनिश्री विश्वमित सागर महाराज, आर्यिका विमलश्री माताजी, आर्यिका विनेहश्री माता, वितपश्री माताजी, विसमश्री माताजी, विपुलश्री माताजी, विमुदश्री माताजी, विभव्यश्री माताजी, विशर्वश्री माताजी, प्रमाश्री माताजी विराजमान हैं। सायंकाल चक्रवर्ती परिवार आनंद जैन के आवास से गाजे बाजे के साथ महाआरती निकली जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए अभिनंदनोदय तीर्थ पहुची जहां समोवशरण में विराजमान श्रीजी की सामूहिक आरती का श्रावकों ने पुण्र्याजन किया। विधान की व्यवस्थाओं को अनुशासित करने में जैन पंचायत से डा.अक्षय टडैया, आकाश जैन, सनत जैन, सौरभ जैन सीए, प्रबंधक मोदी पंकज जैन, राजेन्द्र जैन, अशोक जैन, अक्षय अलया, कैप्टन राजकुमार जैन, मनोज जैन, कपूरचंद जैन, पुल्ली सराफ आदि का योगदान मिल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular