निरीक्षण दौरान नोडल अधिकारी ने गौशाला में संरक्षित गोवंशों को ठंड से बचाव के इंतजाम पर खास नजर डाली, दो माह तक पर्याप्त भूसे का प्रबंध करने के दिए निर्देश
महोबा। कान्हा गौशाला रूपनगर चरखारी का नोडल अधिकारी डॉ. वृंदावन राठौर ने शुक्रवार को औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण दौरान नोडल अधिकारी ने गौशाला में संरक्षित गोवंशों को ठंड से बचाव के इंतजाम पर खास नजर डाली साथ ही सफाई व्यवस्था के प्रबंध को देखा। निरीक्षण दौरान भूसा ठेकेदार को दो माह तक पर्याप्त भूसे का प्रबंध करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी को गौशाला में व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली।
निरीक्षण दौरान गोवंशों को हवा व ठंड से बचाने के लिए गौशाला के चारो तरफ तिरपाल आदि लगे मिला साथ ही गौशाला परिसर पर कई स्थानों पर अलाव के भी इंतजाम पाए गए इसके अलावा गोवंशों को भूसा, हरा चारा व पानी की पर्याप्त मात्रा पाई गई । नोडल अधिकारी नने सफाई व्यवस्था का गौशाला में चारो तरफ भ्रमण कर जायजा लिया, कुछेक जगह पर गंदगी पाए जाने पर संबन्धित को नियमित साफ सफाई कराए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने आवश्यक दवाइयों की उपलब्धता का बारीकी से निरीक्षण किया साथ ही आवश्यक दवाओं का स्टाक रखने पर जोर दिया। निरीक्षण दौरान नोडल अधिकारी को व्यवस्थाएं संतोषजनक पाई गई।गौशाला में पशुओं के स्वास्थ्य और ऊर्जा के लिए गुड़, चना और अजवायन आदि का भंडारण किया जा रहा है।
निरीक्षण के मौके पर नोडल अधिकारी ने निर्देश दिए कि ठंड के मौसम में गोवंश की देखभाल में कोई लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने भूसा ठेकेदार को निर्देश दिया कि गौशाला में कम से कम दो माह का पर्याप्त भूसा स्टॉक सुनिश्चित किया जाए। कहा कि गौशाला में सभी प्रबंधों को निरंतर बनाए रखना आवश्यक है साथ ही उन्होंने गौशाला प्रबंधन को नियमित निरीक्षण और साफ सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी अमरजीत, लेखाकार अय्यूब खान, संजीत कुमार, गौशाला प्रभारी राजेंद्र कुमार दिहुलिया सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।





