पालिकाध्यक्ष ने कान्हा गौशाला में मनाया गोवर्धन पर्व की गायों की सेवा

0
214

उरई(जालौन)।नगर के हाटा स्थित कान्हा गौशाला में श्रद्धा और उत्साह के साथ गोवर्धन पूजा का पर्व मनाया गया इस अवसर पर नगर पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने गौ सेवा करते हुए गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला उन्होंने कहा कि यह पर्व पशुधन संरक्षण, पर्यावरण संतुलन और समृद्धि का प्रतीक है भगवान श्रीकृष्ण द्वारा गोवर्धन पर्वत की पूजा का संदेश हमें प्रकृति और पशुधन के प्रति कृतज्ञता की भावना सिखाता है।

पालिकाध्यक्ष ने लोगों से आह्वान किया कि वे इस अवसर पर गोमाता की सेवा के साथ पर्यावरण की रक्षा का भी संकल्प लें क्योंकि पशुधन और प्रकृति दोनों ही मानव जीवन की समृद्धि के आधार हैं इस दौरान गौशाला परिसर में श्रद्धालुओं द्वारा गोबर से गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर विधिवत पूजा-अर्चना की गई मंत्रोच्चारण और भक्ति गीतों के बीच पूजा संपन्न हुई

कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों गौ भक्तों और महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया गौशाला में गौमाता को गुड़ चारा और मिठाई खिलाकर भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया गौशाला परिसर दीपों और फूलों से सजाया गया था श्रद्धालुओं ने एक-दूसरे को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं दीं और भगवान श्रीकृष्ण से सुख, समृद्धि और पर्यावरण संतुलन की कामना की।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here