मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 83 जोड़े नव दंपतियों ने परिणय सूत्र में बंधे
चन्दौली । सैदाबाद के धनपुर में समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 83 जोड़े नव दंपतियों ने परिणय सूत्र में बंध गए । समारोह में उपस्थित भदोही सांसद डॉ. विनोद बिंद ने सभी नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया और उनके सुखमय दांपत्य जीवन की कामना की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना ने गरीब और जरूरतमंद परिवारों की सबसे बड़ी चिंता (बेटी की शादी का आर्थिक बोझ) को दूर किया है। अब लोग बिना किसी कर्ज के सम्मान के साथ अपनी बेटियों का विवाह कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह केवल सामूहिक विवाह ही नही है यह हमारे देश के प्रधानमंत्री मोदी जी व प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी जी की महत्वाकांक्षी योजना है।
प्रधानमंत्री मोदी जी व मुख्यमंत्री योगी ने गरीबो की दर्द की पीड़ा को समझे और जितनी भी जनकल्याणकारी योजनाएं है उसे लागू किया । उन्होंने कहा कि योजनाएं समाज के निचले पायदान तक पहुचे जिसके लिए डीबीडी का माध्यम अपनाया। उन्होंने कहा कि जो आज शादी हो रही है यह महापर्व के समान है यह सामाजिक समरसता और हमारे मानसिक परम्पराओ का महापर्व है। यह शादी ही नही है इसमें ऊंच-नीच, भेदभाव, अमीरी-गरीबी सबको मिटाकर एक सूत्र में बांधा गया है । उन्होंने कहा कि अम्बेडर के सपनो को साकार करने के लिए सबको सम्मान मिले और जो सम्मान अमीरों को मिले वही गरीबो को भी मिले।
सांसद डॉ विनोद बिंद ने पिछली सरकारों की आलोचना करते हुए कहा कि वह राशि कम देती थी और जो देती भी थी वह कागजो पर सिमट कर रह जाता था जरूरत मंदो तक पहुंच ही नही पाता था। कहा कि हमारी सरकार जनकल्याणकारी योजनाओं के लिए 34 लाख करोड़ का की है जो सीधे डीबीडी के माध्यम से गरीबो के खातों में सीधे पहुंचता है। उन्होंने कहा कि जब गरीब के घर मे बेटियां पैदा हो जाती थी तो लोग चिंतित हो जाते थे कि कैसे पढ़ाएंगे व शादी करेंगे इन सबसे हमारी सरकार ने मुक्ति दिला दी है। डॉ बिंद ने कहा कि हमारी सरकार ने गरीब बेटियों की शादी के लिए एक लाख देती है जिसमे से 64 हजार सीधे खाते में जाता है 18 हजार का सामान मिलता है और शेष अन्य खर्च में जाता है।
उन्होंने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते है कि जब हम महिलाओं को केंद्र बिंदु मानकर चलेंगे तभी हम सशक्त राष्ट्र व सशक्त राज्य का निर्माण कर सकते है । उनके लिए हमारी सरकार ने कई योजनाएं चला रही है। जिसमे से 90 लाख स्वंग सहायता समूह के माध्यम से 10 करोड़ बहनों को सशक्त बनाने का लक्ष्य है । 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाने का लक्ष्य है जिसमे से डेढ़ करोड़ बहने लखपति दीदी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि हमारी सरकारी की मंशा है कि उन्हें केवल आर्थिक रूप से ही नही बल्कि सामाजिक रूप से भी आगे बढ़ाया जाय । सरकार ने लड़कियों को शिक्षित करने के लिए सुकन्या योजना भी चल रखी है जिसे वे भरपूर लाभ उठा रही है।
सांसद ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री कहते है कि गरीब का सपना जितना बड़ा होगा उतना ही हमारा देश आगे बढ़ेगा । कहा कि हमारी सरकार इस बात के लिए कटिबद्ध है कि बेटी कोई बोझ नही है। अंत मे कहा कि शादी विवाह दो लोगो का मिलन ही नही दो संस्कारो, प्रेम विश्वाश और मजबूती से जीवन चलने वाला रिश्ता होता है। सैदाबाद के ब्लॉक प्रमुख जितेंद्र पटेल, हंडिया के ब्लॉक प्रमुख महेंद्र सिंह, धन्नूपुर की ब्लॉक प्रमुख ज्योति यादव, खंड विकास अधिकारी, समाज कल्याण अधिकारी रमाशंकर, मंडल अध्यक्ष कमलेश चौबे, राकेश बिंद, अशोक बिंद, भरत भूषण सहित अन्य लोग उपस्थित रहे ।





