Sunday, March 8, 2026
spot_img
HomeMarqueeदरिंदगी की शिकार हुई बच्ची ने नाै दिन बाद रोहतक पीजीआई में...

दरिंदगी की शिकार हुई बच्ची ने नाै दिन बाद रोहतक पीजीआई में तोड़ा दम

जिले के टोहाना ग्रामीण इलाके में दरिंदगी का शिकार हुई मासूम साढ़े तीन साल की बच्ची ने नाै दिनों बाद साेमवार की रात रोहतक पीजीआई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बच्ची को उसके पिता के ही जानकार दो लोगों द्वारा आधी रात को घर से उठाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। अलसुबह बच्ची खून से लथपथ हालत में सडक़ किनारे मिली थी। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को दबोच लिया था और उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। यह शर्मनाक घटना 29 जून की रात की है। तब से बच्ची पीजीआई रोहतक में भर्ती थी।

मासूम बच्ची के माता-पिता ने बताया था कि वे मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बहराइच क्षेत्र के रहने वाले हैं। वे डेढ़ 2 माह पहले टोहाना के पास स्थित एक गांव में खेत मजदूरी करने के लिए आए थे। यहां एक जमींदार के खेत में वह रह रहे हैं। 29 जून शनिवार रात को उनकी जान पहचान के 3 युवक उनके घर आए थे। वह भी आसपास के गांवों के खेतों में मजदूरी करते हैं। रात को वे वापस चले गए और परिवार सो गया। पिता ने बताया कि आधी रात को 3 बजे वह उठा तो देखा कि बच्ची अपने बिस्तर पर नहीं थी। इसके बाद उसने अपनी पत्नी को उठाया और खेत मालिक को भी सूचित किया। सभी ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी। बच्ची कुछ ही दूरी पर जाखल रोड पर लहूलुहान हालत में मिली।

बच्ची ने बताया कि युवकों ने उसके साथ हैवानियत की है। इसके बाद परिजन अल सुबह करीब 4-5 बजे बच्ची को एम्बुलेंस से टोहाना नागरिक अस्पताल ले आए। वहां पुलिस को भी सूचित किया गया। बच्ची की हालत गंभीर थी और उसे प्राथमिक इलाज के बाद डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया गया। खेत मालकिन ने बताया कि आरोपी इन्हीं की तरह खेतों में काम करते हैं। एक बार तो आरोपी चले गए थे। जब परिवार के लोग सो गए तो पीछे से ही वह बच्ची को उठाकर ले गए।

इस मामले में टोहाना सदर थाना के एसएचओ देवीलाल ने बताया कि पीडि़त पक्ष खेतों में धान लगाने के लिए काम करते हैं। उनके खेत मकान में मुकेश, सतीश और शंभू नामक तीन लोग आए थे। जहां उन्होंने शराब व मीट आदि की पार्टी की। बाद में शंभू वहां से चला गया। पुलिस ने बताया कि इसके बाद में बाकी दोनों द्वारा बच्ची को उठाकर गलत काम करने की बात सामने आई थी। दोनों के खिलाफ रेप, पॉक्सो एक्ट और अपहरण के आरोप में मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular