सिरफिरे युवक की करतूत से लड़की परेशान, शादी का नहीं माना प्रस्ताव तो मुस्लिम युवक ने दी ट्रेन के आगे कूदने की धमकी

0
410

अलीगढ़ में एक पैसेंजर ट्रेन में मुस्लिम युवक ने नाबालिग लड़की को शादी का प्रस्ताव दिया। लड़की के इनकार करने पर उसने आत्महत्या की धमकी दी और उसे परेशान किया। ट्रेन में सवार अन्य यात्रियों ने हिंदुत्ववादियों को सूचना दी जिन्होंने अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंचकर हंगामा किया। युवती द्वारा शिकायत दर्ज कराने से इनकार करने के बाद युवक को छोड़ दिया गया।

पैसेंजर ट्रेन में एक मुस्लिम युवक ने नाबालिग युवती को बहला-फुसला कर शादी का प्रस्ताव दे दिया। युवती के नहीं मानने पर युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने का दवाब बनाया। साथ ही युवती को परेशान करने की कोशिश की। तभी पास ट्रेन में सवार युवक ने हिन्दुत्वादियों को सूचना दे दी।

ट्रेन के अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंचने पर हिन्दुत्वादी पहुंच गए और मुस्लिम युवक के विरुद्ध कार्रवाई कराने के लिए हंगामा किया। युवती मूल रूप से ओडिशा की रहने वाली है। ओडिशा के प्रतापपुर की एक नाबालिग युवती अपनी मां के साथ शनिवार की रात में अलीगढ़-बरेली पैसेंजर द्वारा बहजोई से अलीगढ़ आ रही थी। अलीगढ़ से युवती को नीलांचल एक्सप्रेस के जरिए ओडिशा जाना था।

हिन्दुत्वादियों के हस्तक्षेप के बाद मामला हुआ शांत

पैसेंजर ट्रेन में रास्ते में एक मुस्लिम युवक युवती से बातचीत करने लगा। युवती मां मानसिक रूप से कुछ कमजोर थी। इसका फायदा उठाते दिल्ली का मुस्लिम युवक ने युवती से बातचीत करने लगा। युवक ने युवती पर शादी करने का प्रस्ताव दिया। युवती नहीं मानी ते उसने ट्रेन के आगे कूदकर जान देने की धमकी दी। साथ ही युवती को परेशान करने की कोशिश की।

तभी ट्रेन में सवार अन्य युवक ने फोन से अलीगढ़ के हिंदुत्वादियों को सूचना दे दी। हिंदुत्वादी नेता ने पुलिस को इसकी जानकारी दे दी। ट्रेन के अलीगढ़ जंक्शन पर पहुंचने पर बड़ी संख्या में हिंदुत्वादी नेता पहुंच गए और जीआरपी से युवक के विरुद्ध कार्रवाई कराने के लिए हंगामा किया। जीआरपी के जवान मुस्लिम युवक, युवती व उसकी मां को थाना जीआरपी ले आए। युवती ने जीआरपी को बताया कि विवाह का प्रस्ताव नहीं मानने पर धमकी दे रहा था।

जीआरपी के इंस्पेक्टर संदीप तोमर ने बताया युवती नाबालिग है। युवती ने कार्रवाई के लिए मना कर दिया है। तहरीर देने से मना कर दिया। तहरीर नहीं होने पर मुस्लिम युवक को भी छोड़ दिया है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here