सिद्धार्थनगर। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अजय कुमार श्रीवास्तव-तृतीय द्वारा 9 मई को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की भव्य सफलता सुनिश्चित किये जाने के उददेश्य से प्रचार वाहन को हरी झण्डी दिखाकार जनपद न्यायालय सिद्घार्थनगर के प्रांगण से रवाना किया गया।
उक्त मौके पर मोहम्मद रफी अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश कक्ष सं० 1, त्रिभुवन नाथ विशेष न्यायाधीश एससी/एसटी एक्ट, बीरेन्द्र कुमार अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सों एक्ट/नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत, कनिष्क कुमार सिंह अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी प्रथम, मनोज कुमार तिवारी अपर जनपद न्यायाधीश/एफटीसी द्वितीय, अनुभव कटियार मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, अरूण कुमार-चतुर्थ सिविल जज सीडि, शैलेन्द्र नाथ सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, वकील सिविल जज सीडि/एफटीसी, श्रीमती प्रियंवदा प्रियदर्शिनी सिविल जज जूडि नौगढ, धम्म कुमार सिद्घार्थ न्यायिक मजिस्ट्रेट, श्रेय कुमार वर्मा सिविल जज जूडि/एफटीसी प्रथम, फराज अहमद लीगल एड डिफेंस काउन्सिल के डिप्टी, अशोक चन्द्रा असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, एहतेशामुददीन असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल, अजीत मिश्र भारतीय स्टेट बैंक एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कर्मचारीगण व आमजनमानस उपस्थित रहें।





