महोबा। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय भारत सरकार मौसम विज्ञान विभाग ने 4, 5 व 6 अप्रैल तक एलर्ट जारी किया है। मेघागर्जन,वज्रपात, आंधी-तूफान होने की संभावना है। प्रशासन ने लोगों को बचाव के लिए एडवाइजरी जारी की है।
जनसाधारण को बचाव के लिए अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व कुंवर पंकज ने बताया कि पशु हानि से बचाव के लिए खराब मौसम के दौरान पशुओं को सुरक्षित स्थानों पर बांधे, पेड़ के नीचे, टीन शेड के नीचे न बांधे। पशुओं को चरही के लिए न छोड़ें, क्योंकि पशु भी स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए पेड़ों के नीचे छिपते हैं जो सुरक्षित नहीं है।
खराब मौसम में कोई भी व्यक्ति घर से बाहर न निकलें, छिपने के लिए सुरक्षित स्थान के रूप में पक्के मकान का ही प्रयोग करें, पेड़ के नीचे न छिपे, जंगली क्षेत्र में छोटे पेड़ के नीचे छिपे, पैर के नीचे सुखी लकड़ी, पत्ते रखें। बारिश के समय बर्तन, नहाने या कपड़े न धुलें। किसी इलेक्ट्रॉनिक वस्तु टीवी, कूलर या अन्य वस्तु को न छुएं। मोबाइल फोन पर बात न करें, जर्जर मकान से दूर रहें।





