बारिश में खराब और गड्ढा युक्त हुई सड़कों को ठीक करने के लिए लोक निर्माण विभाग और एन एच आई की ओर से विशेष अभियान चलाया जा रहा है।
गुरुवार को निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमेश चंद्र ने जगदीशपुर में कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।
बस स्टेशन जगदीशपुर के पास ओल्ड एन एच -56के छूटे हुए शहरी भाग पर काम तेजी से चल रहा है।
गड्ढा मुक्ति के बाद सड़क को फिर से काला किया जाएगा।
एन एच आई के सहायक अभियंता इंजीनियर विकल्प सिंह ने भी गुरुवार को अपनी एरिया में कार्यों का स्थलीय निरीक्षण और सत्यापन किया।
लोक निर्माण विभाग के अन्तर्गत प्रांतीय खंड में भी एम डी आर और ओ डी आर सड़कों के गड्ढों को पाटने और सड़कों को ठीक करने का काम चल रहा है।





