HomeUttar PradeshAligarhछर्रा की नाबालिग बालिका के साथ हुई दरिंदगी अत्यंत निंदनीय, दोषियों को...

छर्रा की नाबालिग बालिका के साथ हुई दरिंदगी अत्यंत निंदनीय, दोषियों को मिले कड़ी से कड़ी सज़ा : विवेक बंसल

अलीगढ़। छर्रा के मोहल्ला कुम्हारान निवासी गुड्डू खान की 14 वर्षीय नाबालिग पुत्री गत दिवस सब्जी लेने के लिए बाजार गई थी। इसी दौरान वहां से दो व्यक्ति उसे बहला-फुसलाकर पास के एक गांव में ले गए, जहां उन्होंने साज़िश से उसे नशीला पदार्थ पिलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

घटना की जानकारी मिलने पर बालिका के पिता अपने परिजनों के साथ उक्त गांव पहुंचे, जहां उनकी पुत्री सड़क किनारे बेहोशी की हालत में पड़ी मिली। परिजन तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छर्रा लेकर पहुंचे, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे बेहतर उपचार के लिए जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, अलीगढ़ रेफर कर दिया।

घटना की सूचना मिलने पर पूर्व विधायक विवेक बंसल अपने सहयोगियों के साथ तत्काल मेडिकल कॉलेज पहुंचे। उन्होंने पीड़ित बालिका के पिता से पूरी घटना की जानकारी प्राप्त की तथा उपचार कर रहे चिकित्सकों से मिलकर बालिका को आवश्यक एवं सर्वोत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने का अनुरोध किया। उन्होंने परिजनों को हर संभव सहयोग का भरोसा भी दिया।

इस अवसर पर उपस्थित मीडिया प्रतिनिधियों से बातचीत करते हुए पूर्व विधायक विवेक बंसल ने कहा कि यह घटना अत्यंत निंदनीय, दुर्भाग्यपूर्ण एवं मानवता को शर्मसार करने वाली है। एक मासूम बालिका के साथ हुई इस जघन्य वारदात का उसके मानसिक एवं शारीरिक स्वास्थ्य पर गहरा प्रभाव पड़ेगा, जिसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती। विवेक बंसल ने कहा कि यह घटना प्रदेश सरकार के महिला सुरक्षा संबंधी दावों की वास्तविकता को उजागर करती है।

सरकार लगातार यह दावा करती है कि प्रदेश में महिलाएं एवं बालिकाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी समय कहीं भी निर्भय होकर आ-जा सकती हैं, लेकिन जमीनी स्तर पर महिलाओं और बालिकाओं के विरुद्ध अपराधों में कोई उल्लेखनीय कमी दिखाई नहीं दे रही है।

बंसल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री से मांग की कि इस मामले में दोषियों की तत्काल गिरफ्तारी सुनिश्चित कर उनके विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी अपराधी इस प्रकार की घिनौनी वारदात करने का साहस न कर सके। साथ ही पीड़ित बालिका को समुचित उपचार, सुरक्षा एवं न्याय उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाकर महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular