HomeUttar PradeshAligarhमॉडर्न कैंसर सर्जरी: अब पहले से कहीं ज्यादा है उम्मीद

मॉडर्न कैंसर सर्जरी: अब पहले से कहीं ज्यादा है उम्मीद

अलीगढ़ – आज भी कैंसर का नाम सुनते ही लोगों के मन में डर बैठ जाता है। कई लोगों को लगता है कि कैंसर की सर्जरी का मतलब शरीर पर बड़ा चीरा, लंबे समय तक अस्पताल में रहना और सामान्य जीवन का खत्म हो जाना है। लेकिन सच यह है कि पिछले कुछ वर्षों में कैंसर के इलाज, खासकर सर्जरी के क्षेत्र में काफी बदलाव आया है। आधुनिक तकनीकों की मदद से अब कई मरीजों का इलाज पहले से ज्यादा सुरक्षित और बेहतर तरीके से किया जा रहा है।

मैक्स स्मार्ट सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, साकेत के सर्जिकल ऑन्कोलॉजी विभाग के प्रिंसिपल कंसलटेंट , डॉ. मनीष गौर बताते हैं, “आज कैंसर की सर्जरी केवल बीमारी को हटाने तक सीमित नहीं है। हमारा उद्देश्य कैंसर को पूरी तरह निकालने के साथ-साथ मरीज के शरीर के सामान्य अंगों और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को भी सुरक्षित रखना होता है। आधुनिक जांच और बेहतर योजना की मदद से कई मामलों में बेहतर परिणाम मिल रहे हैं।”

आज शुरुआती चरण में पता चलने वाले कई कैंसर, जैसे स्तन, मुंह, गले, थायरॉयड और आंत के कैंसर में सर्जरी के दौरान शरीर के जरूरी अंगों और उनकी कार्यक्षमता को बचाना संभव हो गया है। जरूरत पड़ने पर आधुनिक रिकंस्ट्रक्टिव सर्जरी के जरिए मरीज की सामान्य जीवनशैली और आत्मविश्वास को भी बनाए रखने में मदद मिलती है। वहीं, कुछ मरीजों में रोबोटिक सर्जरी भी एक बेहतर ऑप्शन साबित हो रही है, जिससे छोटे चीरे, कम दर्द और जल्दी रिकवरी संभव होती है।

डॉ. गौर आगे कहते हैं, “सबसे बड़ी समस्या इलाज नहीं, बल्कि जांच में होने वाली देरी है। कई लोग महीनों तक मुंह का न भरने वाला छाला, गर्दन की गांठ, स्तन में गांठ, आवाज बैठना, निगलने में परेशानी या बिना वजह वजन कम होने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज करते रहते हैं। जबकि समय पर जांच से कैंसर का इलाज आसान और सफल हो सकता है।”

कैंसर का इलाज अब पहले से कहीं अधिक प्रभावी हो चुका है। इसलिए किसी भी असामान्य लक्षण को हल्के में न लें और बिना देर किए विशेषज्ञ डॉक्टर से सलाह लें। समय पर जांच और सही इलाज ही कैंसर से लड़ाई जीतने का सबसे मजबूत हथियार है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular