Homekhushinagarदुल्हन ने शादी के सात फेरे लेने के बाद, दूल्हे के साथ...

दुल्हन ने शादी के सात फेरे लेने के बाद, दूल्हे के साथ जाने से किया इनकार

अवधनामा संवाददाता(शकील अहमद)

तमकुहीराज के डुभा गांव के टोला निचलापुर का मामला

कुशीनगर। जिले के तमकुहीराज क्षेत्र में बेहद चौकाने वाला मामला सामने आया है। यहां डूभा गांव के टोला निचलापुर में प्रेम प्रसंग के चलते बड़ा विवाद खड़ा हो गया। शादी के सात फेरे लेने के बाद विदाई के समय दुल्हन ने दूल्हे के साथ जाने से इनकार कर दिया। इसको लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हो गया। हंगामा के बाद दूल्हा पक्ष बिना दुल्हन लिए बारात लेकर वापस लौट गया। इस घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

बता दें कि विशुनपुरा थाने के गांव चाफ से गाजे-बाजे के साथ बारात तमकुहीराज के डूभा के टोला निचलापुर में पहुंची थी। सभी बाराती मांगलिक कार्यक्रम और शादी का आनंद ले रहे थे। जलपान करने के बाद जनवाशा की रस्म अदायगी की गई। दोनों पक्ष शादी की रस्में कर बढ़ चले। वहीं, दुल्हन ने विदाई के समय चौंकाने वाली बात कह दी। दुल्हन ने दूल्हे के घर जाने से इनकार कर दिया। इससे सभी हैरान रह गए। दरअसल, दुल्हन पक्ष के तरफ से आए हुए सभी मेहमानों खासकर औरतों दुल्हन के ससुराल न जाने से हैरान रह गए।

 

बुआ के लड़के से दुल्हन का चल रहा था प्रेम प्रसंग

जानकारी के मुताबिक दुल्हन ने सभी शादी की रस्मों को पूरा किया, फिर आखिर ऐसा क्या हुआ कि दुल्हन ससुराल न जाने की जिद पर अड़ गई। जब दुल्हन ने कहा मेरा प्रेम प्रसंग बुआ के लड़के से चल रहा हैं, तो सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई। दुल्हन ने साफ कहा कि अगर मैं जाऊंगी तो प्रेमी के घर ही जाऊंगी।

 

दुल्हन का प्रेमी भी घर छोड़कर फरार हो गया

घराती और बारातियों में वाद-विवाद काफी बढ़ गया। विवाद को निपटाने के लिए गांव के लोगों और ग्राम प्रधान ने पंचायत की। इसके बाद वर पक्ष सारा सामान वापस लेकर बैरन वापस लौट गए। वहीं, लड़की के घर वालों ने लड़की के जीद पर लड़की की बुआ यानी प्रेमी के घर उसे ले जाकर पहुंचा दिया। खास बात ये है कि दुल्हन का प्रेमी भी घर छोड़कर फरार हो गया। फिलहाल, उसकी तलाश जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular