HomeMarqueeनाबालिग से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार

मिठौरा (महराजगंज)। सिंदुरिया थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका से दुष्कर्म एवं पॉक्सो एक्ट से संबंधित मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया है। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में यह कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, 5 जून 2026 को एक महिला द्वारा थाना सिंदुरिया में तहरीर देकर आरोप लगाया गया था कि उसकी 13 वर्षीय पुत्री के साथ दुष्कर्म की घटना हुई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना सिंदुरिया में संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर विवेचना प्रारंभ की गई।

थानाध्यक्ष विशाल कुमार शुक्ला के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी के कब्जे से 310 रुपये नकद तथा एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी करते हुए आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है। मामले की विवेचना जारी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular