Thursday, May 15, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurआपदा प्रबंधन को लेकर लोगों को बताये उपाय

आपदा प्रबंधन को लेकर लोगों को बताये उपाय

अवधनामा संवाददाता

ललितपुर। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा जिला आपदा प्रबंधन समिति एवं सूखा प्रबंधन समिति की बैठक का आयोजन जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का संचालन अपर जिलाधिकारी नमामि गंगे लवकुश त्रिपाठी ने किया। अपर जिलाधिकारी द्वारा सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि आपदा के पूर्व कार्ययोजना बनाकर तैयार रहने के निर्देश दिये गए। अध्यक्ष महोदय द्वारा बाढ़ चौकियों में बांधों की निगरानी हेतु, बांधों के समीप जन समुदाय की निगरानी हेतु निर्देश दिये गए। उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन द्वारा बारिश के समय टीम को एक्टिव कर तैनात किया जाए। बैठक में उप कृषि निदेशक संतोष कुमार सविता ने सूखा एवं खरीफ की फसलों के समय में श्रीअन्न उत्पादन करने हेतु प्रेरित किया गया। उन्होंने श्रीअन्न की विशेषताओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी एवं सभी विभागों द्वारा आपदा से पूर्व ही कार्ययोजना तैयार करने का आह्वान किया। बैठक में सभी विभागों द्वारा अपना अपना प्रजेंटेशन किया गया। आपदा विशेषक आरती सिंह द्वारा 2022-23 में मानव मृत्यु, पशु हानी, घायल, मकान छत एवं कृषि क्षेत्र व राहत के बारे में जानकारी दी गई। बारिस के मौसम के दृष्टिगत आकाशीय बिजली, सर्पदंश के बारे में भी चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों, कर्मचारियों व जनमानस को दामिनी ऐप व सचेत एप डाउनलोड करने का आह्वान किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष महोदय से आग्रह किया गया कि वह अपने जिला पंचायत सदस्यों द्वारा आम जनमानस को दामिनी ऐप एवं सचेत ऐप डाउनलोड करवाएं, जिससे आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में आपदाओं को न्यूनतम करने में सहायक हो।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular