Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeMarqueeफिर से निकला हिंडनबर्ग का जिन्न: गौतम अडानी को झटका

फिर से निकला हिंडनबर्ग का जिन्न: गौतम अडानी को झटका

नई दिल्ली: अडानी ग्रुप के सभी शेयरों में शुक्रवार को भारी गिरावट आई। इसकी वजह एक रिपोर्ट रही। इसके मुताबिक अडानी ग्रुप अमेरिका के रेगुलेटर्स की जांच के दायरे में है। ग्रुप ने इनवेस्टर्स को पहले जो प्रजेंटेशंस दी थीं, उसकी जांच की जा रही है। फिर क्या था। इस रिपोर्ट के आते ही अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी बिकवाली देखने को मिली। ग्रुप के सभी 10 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। इससे ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी (Gautam Adani) की नेटवर्थ में काफी गिरावट देखने को मिली। ब्लूमबर्ग बिलिनेयर इंडेक्स के मुताबिक अडानी की नेटवर्थ में हफ्ते के अंतिम दिन 3.19 अरब डॉलर यानी करीब 2,61,44,53,82,000 रुपये की गिरावट आई। अब उनकी नेटवर्थ 58.2 अरब डॉलर रह गई है। इस साल उनकी नेटवर्थ में 62.3 अरब डॉलर की गिरावट आई है। इसके साथ ही वह दुनिया के अमीरों की लिस्ट में चार स्थान खिसककर 23वें पायदान पर खिसक गए हैं।

अमेरिका की शॉर्ट सेलिंग फर्म हिंडनबर्ग रिसर्च ने 24 जनवरी को अडानी ग्रुप के बारे में एक रिपोर्ट जारी की थी। इसमें ग्रुप पर शेयरों की कीमत में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। लेकिन अडानी ग्रुप ने इन आरोपों से इन्कार किया था। इस रिपोर्ट के कारण अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई थी। हालांकि हाल के दिनों में स्थिति संभल गई थी। मगर एक बार फिर हिंडनबर्ग का जिन्न बाहर आ गया है। इस कारण ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट आई। ग्रुप के फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयरों में सबसे ज्यादा 6.8 फीसदी गिरावट आई और उसका मार्केट कैप 18,559 करोड़ रुपये कम हो गया। इसी तरह अडानी ट्रांसमिशन में 6.4 परसेंट, अडानी पावर में 5.6 परसेंट, अंबूजा सीमेंट्स में 4.2 फीसदी और अडानी पोर्ट्स में 4.2 फीसदी गिरावट आई।

टॉप पर हैं कौन?
दुनिया के टॉप 10 अमीरों में से नौ की नेटवर्थ में शुक्रवार को गिरावट आई। एलन मस्क की नेटवर्थ में सबसे ज्यादा 5.73 अरब डॉलर की गिरावट आई। वह 230 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में पहले नंबर पर बने हुए हैं। फ्रांस के बर्नार्ड आरनॉल्ट 193 अरब डॉलर के साथ दूसरे नंबर पर हैं। जेफ बेजोस (153 अरब डॉलर) तीसरे, लैरी एलिसन (132 अरब डॉलर) चौथे, बिल गेट्स (131 अरब डॉलर) पांचवें, स्टीव बाल्मर (116 अरब डॉलर) छठे, वॉरेन बफेट (112 अरब डॉलर) सातवें, लैरी पेज (111 अरब डॉलर) आठवें, सर्गेई ब्रिन (106 अरब डॉलर) नौवें और मार्क जकरबर्ग (105 अरब डॉलर) दसवें नंबर पर हैं। मुकेश अंबानी 87 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ इस लिस्ट में 13वें नंबर पर हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular