Wednesday, March 5, 2025
spot_img
HomeMarqueeआया सावन बड़ा मनभावन की थीम पर तीज महोत्सव मनाया

आया सावन बड़ा मनभावन की थीम पर तीज महोत्सव मनाया

 

अवधनामा संवाददाता

सुहानी ने जीता  तीज क्वीन प्रतियोगिता का खिताब 
सोनभद्र/अनपरा। दिशिता महिला मण्डल द्वारा हरियाली तीज का आयोजन रेनूसागर पावर डिवीजन के प्रेक्षागृह में किया गया सुहागिनों द्वारा अपने सुहाग के लंबी उम्र के लिए  मनाये जाने वाले इस त्योहार को बहुत ही हर्षोंलास के साथ मनाया। प्रत्येक वर्ष विभिन्न थीम पर तीज महोत्सव का आयोजन होता रहा है, इसी कड़ी में इस वर्ष की तीज थीम आया  सावन बडा मनभावन थी। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि महिला मण्डल अध्यक्षा इन्दू यादव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर किया गया। दिशिता महिला मण्डल की अध्यक्षा ने कहा कि यह कार्यक्रम महिला मंडल की सदस्याओं की लगन एवं मेहनत की एक झलक है। आज के दिन सभी सुहागन अपने पतियों के कुशल मंगल व सुखमय जीवन हेतु भगवान शिव व माता पार्वती का ब्रत रखकर विभिन्न प्रकार की सामग्रियों से पूजा पाठ करती हैं। अध्यक्षा  ने सभी को तीज महोत्सव की बधाई दी। तथा सभी उपस्थित सदस्याओं को आकर्षक उपहार प्रदान किया।
इस कार्यक्रम के तहत सावन मनभावन-प्रकृति की अनुपम छवि, वर्षा ऋतु की फुआर, मेंहदी से सजे हाथ, कजरी गाती झुला झुलती महिलाऐं इस कार्यक्रम को और भी लुभावना बना देती है। हरियाली तीज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसका थीम ”एक्ट्रेसेस” का गेटअप रखा गया था। इस प्रोग्राम का मोस्ट स्टाइलिस्ट का खिताब रमा सिंह को मिला। हरियाली तीज के थीम से रिलेटेड़ सबसे सुन्दर लिबास का खिताब सपना तिवारी को मिला।
 इस वर्ष के हरियाली तीज क्वीन कंपटीशन के तीसरे स्थान का खिताब दिप्ती चैहान, दूसरे स्थान का खिताब निवेदिता प्रकाश को मिला और इस वर्ष 2022 की तीज क्वीन प्रतियोगिता का खिताब सुहानी गुप्ता ने जीता। इस कार्यक्रम में  दिशिता महिला मंडल की सचिव रीतु हर्षवर्धन सभी सदस्याओं  का स्वागत किया तथा कार्यक्रम का संचालन एकता उपाध्याय ने किया। दिशिता महिला मंडल की कल्चरल सेकेेट्री आशा सैनी ने बहुत ही सुन्दर एंव रोचक ढंग  से सांस्कृतिक कार्यक्रम को तैयार किया गया। सदस्याओं द्वारा अन्य सांस्कृतिक रंगारग क्रार्यक्रमों का आयोजन कार्यक्रम की भव्यता को और बढ़ा दिया, साथ ही स्वादिष्ट मिठान व पकवान भी इस कार्यक्रम का मुख्य आर्कषण रहा। कार्यक्रम के अन्त में सह सचिव कविता श्रीमाली ने उपस्थित सदस्याओं को सहर्ष धन्यवाद दिया।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular