HomeUttar PradeshAzamgarhराष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है : अभयराज...

राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है : अभयराज पांडेय

आजमगढ़। बूढ़नपुर तहसील क्षेत्र के तीनों विकास खंड-कोयलसा, अहरौला और अतरौलिया- के शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों ने बुधवार को विकास खंड कोयलसा सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षा विभाग के लिए घोषित नई सौगातों का लाइव प्रसारण देखा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी अभयराज पांडेय ने कहा कि शिक्षा समाज की आधारशिला है और राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों और रसोइयों को 5 लाख रुपये तक की कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने के निर्णय की सराहना करते हुए कहा कि यह योजना शिक्षा परिवार के लिए अत्यंत लाभकारी एवं स्वागतयोग्य है।

इससे पात्र कर्मचारी बिना नकद भुगतान के बेहतर चिकित्सा सुविधा प्राप्त कर सकेंगे। विशिष्ट अतिथि खंड विकास अधिकारी सागर सिंह ने कहा कि सरकार द्वारा शिक्षकों के हित में उठाया गया यह कदम सराहनीय है। उन्होंने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ-साथ शिक्षकों की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना सरकार की प्राथमिकता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रमुख प्रतिनिधि संतोष यादव ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों के हित में कार्य कर रही है। उन्होंने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के आयोजक एवं खंड शिक्षा अधिकारी पंकज मौर्य ने बताया कि सरकार द्वारा डीबीटी प्रत्यक्ष लाभ अंतरण के माध्यम से विद्यार्थियों के खातों में 1200 रुपये भेजे जा रहे हैं। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि बच्चों को निर्धारित यूनिफॉर्म, जूते-मोजे एवं आवश्यक शैक्षणिक सामग्री के साथ नियमित रूप से विद्यालय भेजें, ताकि वे गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का लाभ उठा सकें। इस अवसर पर मुख्यमंत्री की योजना के प्रतीक स्वरूप विभिन्न विकास खंडों के पात्र शिक्षकों एवं कर्मचारियों को 5 लाख रुपये के डेमो चेक वितरित किए गए।

विकास खंड कोयलसा से शिक्षामित्र कमलेश त्रिपाठी, अनुदेशक चंदन सिंह, सहायक अध्यापक रविंद्र सिंह तथा रसोइया रामचंद्र पांडेय को सम्मानित किया गया। विकास खंड अहरौला से बृजेश कुमार सिंह, विश्वजीत यादव, संजय कुमार पांडेय, रीमा यादव एवं रोशन लाल को डेमो चेक प्रदान किया गया। विकास खंड अतरौलिया से विनायक यादव, सौरभ सिंह, जितेंद्र सोनी, शैलेश तथा देवेंद्र वर्मा को भी 5 लाख रुपये के डेमो चेक देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अजय कुमार सिंह, देवेंद्र मिश्रा, देवेंद्र यादव, विनोद मौर्य, पंकज सिंह, डॉ. अभिनव सिंह, दिलीप पांडेय, मनोज दुबे,रामकेश वर्मा सिरपात वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular