ओवरलोड खनन वाहन पर करें कड़ी कार्यवाही – रामोद कुमार मीडिया प्रभारी

0
334

नजीबाबाद। नजीबाबाद भारतीय किसान यूनियन प्रधान के मंडल मीडिया प्रभारी रामोद कुमार ने उपजिलाधिकारी कुंवर बहादुर नजीबाबाद को ज्ञापन देते हुए बताया कि भागूवाला कोटा वाली नदी से हों रहे खनन में लगे हुए वहान ओवरलोड चल रहे हैं, जिन पर कोई भी अधिकारी कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। किसानों ने कहा कि नजीबाबाद तहसील क्षेत्र में मिट्टी का बड़े पैमाने पर खनन चल रहा है और साधारण परमिशन के नाम पर लोडर व जेसीबी मशीन से दिन रात कार्य किया जा रहा है और लगातार समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित हो रही है लेकिन तहसील व ज़िले के अधिकारी कुंभ करण की नींद सो रहे है। सड़कों पर धूल मिट्टी उड़ रही है जिससे लगातार घटनाएं बढ़ रही है। थाना नांगल क्षेत्र के अंतर्गत मोहल्ला जोशीयान में पर्यावरण कों नुकसान पहुंचाते हुए और बहुत पुराने तालाब का भराव किया जा रहा है जिस पर भारतीय किसान यूनियन प्रधान के कार्यकर्ताओं ने उप जिलाधिकारी नजीबाबाद को ज्ञापन सौंपकर अवगत कराया कार्रवाई न होने पर भारतीय किसान यूनियन धरना देने को बाध्य होंगे। उइस दौरान मंडल प्रभारी दलबीर सिंह, जिला सचिव प्रमोद कुमार, जिला मीडिया प्रभारी नरेंद्र सिंह, तहसील अध्यक्ष प्रमोद कुमार, तहसील उपाध्यक्ष सुनील कुमार, नरपाल सिंह, अशोक कुमार, सोमपाल तिलकराम आदि कई लोग उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here