Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homekhushinagarकेक काटकर मनाया गया स्वामी का जन्मदिन, वितरण किया कंबल

केक काटकर मनाया गया स्वामी का जन्मदिन, वितरण किया कंबल

अवधनामा संवाददाता

कुशीनगर। पडरौना नगर के कठकुईंयां मोड़ स्थित गुप्ती शहीद मर्द शाह रहमतुल्लाह के मजार पर पूर्व कैबिनेट मंत्री, सपा के कद्दावर नेता व वर्तमान एमएलसी स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्मदिन केक काटकर मनाया गया साथ ही गरीबों में कंबल वितरण भी किया गया।

मंगलवार को 11 बजे स्वामी प्रसाद मौर्य के चाहने वालों द्वारा गुप्ती शहीद मर्द शाह बाबा के बारगाह में हाजिरी लगाते हुए चादरपोशी के बाद उनके दीर्घायु की कामना के लिए दुआ मांगी गई। इस मौके पर सपा नेता हैदर अली राईनी ने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य जैसा नेता बिरले पैदा होते हैं, ये समाज के हर वर्ग के लिए कार्य करते हैं और बिना किसी भेदभाव के विकास की चौमुखी गंगा बहाते हैं। यही कारण है कि श्री मौर्य को हर वर्ग पसंद करता है। कार्यक्रम के आयोजक बेचू खाने ने कहा कि प्रत्येक वर्ष यहां पर स्वामी प्रसाद मौर्य का जन्मदिन धूमधाम से मनाया जाता है एवं गरीबों में कंबल वितरण किया जाता है। इस मौके पर आयोजन समिति की ओर से लाए गए केक काटकर श्री मौर्य का जन्मदिन जन्मदिन मनाया गया एवं उनके उज्जवल भविष्य व दीर्घायु की कामना की गई। अंत में गरीबों में कंबल वितरण किया गया। इस अवसर पर कुद्दूस अंसारी, मुस्तफा अंसारी, डा० खुर्शेद, दिनेश चौधरी, राम लखन यादव, विशुनी वर्मा, वसीम खान, ग्राम प्रधान रफीक अंसारी, हंसराज कुशवाहा, जमशेद खां, जाकिर शाह, रिंकू खां, साकीर खां, परवेज खान, अहमद राईनी, आफताब सिद्दीकी, निसार अंसारी आदि लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular