गौरव खन्ना-श्रद्धा आर्या की नई जोड़ी पर सस्पेंस

0
9641

मुंबई। टीवी दर्शकों के लिए एक नई और दिलचस्प जोड़ी की खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता गौरव खन्ना और ‘कुंडली भाग्य’ फेम श्रद्धा आर्या जल्द ही एकता कपूर के नए शो में साथ नजर आ सकते हैं। दोनों कलाकारों को लेकर नए प्रोजेक्ट में लीड रोल के लिए बातचीत चलने की खबर है।

बताया जा रहा है कि यह एक रोमांटिक फैमिली ड्रामा होगा, जिसे एकता कपूर की प्रोडक्शन कंपनी तैयार कर रही है और स्टार प्लस पर प्रसारित किए जाने की संभावना है। हालांकि, अभी शो की कहानी, किरदारों और स्टारकास्ट को लेकर मेकर्स की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

अगर गौरव खन्ना और श्रद्धा आर्या की कास्टिंग फाइनल होती है, तो टीवी स्क्रीन पर दोनों की यह पहली जोड़ी होगी। गौरव लंबे समय तक ‘अनुपमा’ में नजर आए थे, जबकि श्रद्धा आर्या ‘कुंडली भाग्य’ में अपने किरदार से घर-घर में पहचान बना चुकी हैं। दोनों की नई जोड़ी को लेकर फैंस के बीच अभी से उत्सुकता बढ़ गई है।

रिपोर्ट्स में शो के अक्टूबर 2026 के आसपास लॉन्च होने की संभावना जताई जा रही है, लेकिन इसकी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है। ऐसे में अब देखना होगा कि एकता कपूर का यह नया प्रोजेक्ट कब और किस अंदाज में दर्शकों के सामने आता है।

 

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here