HomeEntertainmentGovinda के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोलीं सुनीता आहूजा, कहा- 'तुम रोक...

Govinda के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर पर बोलीं सुनीता आहूजा, कहा- ‘तुम रोक नहीं सकते किसी को…’

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने ‘लॉक अप’ शो में अपने पति के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि वह अपने बच्चों के लिए जीती हैं और किसी को रोक नहीं सकतीं।

गोविंदा (Govinda) की पत्नी सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) इन दिनों रितेश देशमुख और फराह खान के शो लॉक अप में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं। यहां पर उन्होंने अपने पारिवारिक जीवन और गोविंदा के एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर को लेकर कई सारे राज खोले।

इस शो के कई सारे वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि शो में आने से पहले सुनीता आहूजा लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई थीं जब उन्होंने गोविंदा पर चीटिंग का आरोप लगाया था। खबर तो ये तक थी कि दोनों तलाक लेने वाले हैं। हालांकि बाद में उन्होंने खुद साथ आकर इसका खंडन किया।

बच्चों के लिए जी रही हूं – सुनीता

‘लॉक अप’ में अपने समय के दौरान, सुनीता ने कहा कि वह अपने बच्चों के लिए जीती हैं और अपनी प्राइवेसी को प्राथमिकता देती हैं। उन्होंने कहा कि अगर वह इस बारे में ज्यादा सोचेंगी, तो उनकी डायबिटीज और बिगड़ जाएगी।

साथी कंटेस्टेंट श्रेया कालरा के साथ बातचीत के दौरान, सुनीता ने उन इंटरव्यूज के बारे में बात की जिनमें उन्होंने गोविंदा की बेवफाई के बारे में खुलकर बताया था। सुनीत ने कहा- ‘हुआ तो अभी क्या कर सकते हैं। शुरू से ही हुआ है ना लेकिन? हीरो है इसलिए आप कुछ कह नहीं सकते। इस उम्र में अभी सोचूंगी तो डायबिटीज और बढ़ेंगी। जैसे चल रहा है चलने दो।’

क्या अभी भी गोविंदा का अफेयर है?

जब श्रेया ने गोविंदा से पूछा कि क्या उन्हें इसका बुरा नहीं लगता? इस पर सुनीता ने कहा कि ठीक ही है। मैं अपने बच्चों के लिए जी रही हूं। श्रेया ने पूछा कि क्या गोविंदा के अभी भी अफेयर हैं? इस पर सुनीता ने कहा- ‘तुम रोक सकते हो किसी को? मैं 24 घंटे उनके सामने बैठी रहूं? सामने वाला भी तो इरिटेट हो जाएगा ना?मैं सोचती ही नहीं हूं।’

सुनीता ने आगे बताया कि उनके दो घर हैं। उन्होंने कहा कि गोविंदा से मिलने उनके घर पर बहुत लोग आते हैं लेकिन मेरे घर में मुझे प्राइवेसी चाहिए। गोविंदा और सुनीता की शादी 1987 में हुई थी। इस शादी से उन्हें दो बच्चे टीना और यशवर्धन हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular