Sunday, May 3, 2026
spot_img
HomeMarqueeनलबाड़ी में एक बंडल बीड़ी के लिए व्यक्ति ने की पिता की...

नलबाड़ी में एक बंडल बीड़ी के लिए व्यक्ति ने की पिता की हत्या

नलबाड़ी में एक व्यक्ति ने एक बंडल बीड़ी के लिए अपने पिता को मार डाला। हत्या नलबाड़ी के बालीकरिया में हुई। आरोपित के मृतक पिता की पहचान नृपेन बर्मन तथा आरोपित की पहचान नयन बर्मन के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात नयन उर्फ नारद बेहद नशे की हालत में घर आया। एक बंडल बीड़ी को लेकर उसकी अपने पिता से बहस हो गई। बेटे के गुस्से से घबराकर मृतक नृपेन बर्मन दुकान पर गया और बीड़ी नहीं पाने के कारण सिगरेट खरीद कर लाया।

रास्ते में सिगरेट लेकर आ रहे पिता पर नयन चिल्लाने लगा। उसने पिता का गला दबाकर उसके सीने में चाकू घोंप दिया। पिता वहीं गिर गया। इसके बाद नयन ने अपने पिता का पैर पकड़कर घसीटकर ले गया। घटना की सूचना पाकर पहुंची नलबाड़ी पुलिस ने हत्यारे बेटे को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular