Thursday, December 11, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarबेसिक शिक्षा विभाग के नेतृत्व में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

बेसिक शिक्षा विभाग के नेतृत्व में खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

जलालपुर अम्बेडकरनगर बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में परिषदीय विद्यालयों की ब्लॉक स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का शनिवार को नगर के नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में भव्य आयोजन किया गया ।प्रतियोगिता में लम्बी दौड़, ऊंची कूद,गोलाक्षेपण,चक्रक्षेपण कबड्डी,खो -खो, वॉलीबॉल , योगासन,पीटी, समूहगान,सहित अन्य खेल विधाओं में प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बालक बालिकाओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उपजिलाधिकारी राहुल गुप्ता ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि खेल व्यक्ति के जीवन में अनुशासन, समय पाबंदी और टीम भावना को मजबूत करते हैं। नियमित अभ्यास से युवा अपनी दिशा तय कर सफलता की ऊंचाई प्राप्त कर सकते हैं।

विशिष्ट अतिथि खंड शिक्षा अधिकारी भियांव विवेक द्विवेदी ने खिलाड़ियों का परिचय प्राप्त करते हुए उत्साहवर्धन किया। प्रतियोगिता में ब्लॉक के 14 न्याय पंचायतों के चयनित खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। उच्च प्राथमिक स्तर पर 600 मीटर दौड़ बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय डीहभियांव के बालठाकरे व बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतूपुर बिल्टई की अंशिका ने बाज़ी मारी।400 मीटर दौड़ बालक वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय बड़ेपुर के शिवांशु व बालिका वर्ग में कम्पोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय बरौली की आर्या आगे रहीं। प्राथमिक स्तर पर 400 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय बाहापुर के विकास व बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मीरापुर की फरीदा अव्वल रही।200 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मीरापुर के कुलदीप व बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मीरापुर की फरीदा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।

50 मीटर दौड़ में बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पारा के कुनाल शर्मा व बालिका वर्ग में प्राथमिक विद्यालय मीरापुर की फरीदा ने जीत का परचम लहराया। उच्च प्राथमिक स्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता में बालक वर्ग उच्च प्राथमिक विद्यालय मीरापुर व बालिका वर्ग में उच्च प्राथमिक विद्यालय जगतूपुर बिल्टई की टीम अव्वल रही। प्राथमिक स्तर पर बालक व बालिका वर्ग में खो-खो प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय रहीमपुर की टीम ने सफलता प्राप्त किया। अध्यक्षता प्रधानाचार्य लखमी चंद ने किया। संचालन रविप्रकाश चौधरी ने किया।खंड शिक्षा अधिकारी मीनाक्षी सिंह ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।इस अवसर पर मोहम्मद अलकमा,राजेश यादव,संजय सिंह, श्वेता सिंह, मोहम्मद अनीस, स्नेहलता,आलोक यादव, लालधारी यादव, संतोष कुमार, मोहम्मद जमाल, मनीष उपाध्याय, सत्यप्रकाश गुप्ता,जयप्रकाश,विक्रांत सिंह, सुहैल अहमद,शयाम बाबू चौहान, मेंहदी रज़ा, मोहम्मद असद समेत अन्य स्थानीय लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular