Wednesday, February 11, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurसदर कोतवाली का एसपी ने किया निरीक्षण

सदर कोतवाली का एसपी ने किया निरीक्षण

ललितपुर। पुलिस अधीक्षक मो.मुश्ताक ने कोतवाली सदर का आकस्मिक निरीक्षण कर परिसर, कार्यालय, मिशन शक्ति केन्द्र, सीसीटीएनएस कक्ष आदि को देखा और सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। कोतवाली कार्यालय/मिशन शक्ति केंद्र से संबंधित रजिस्टरों को चेक कर, उनका, उचित व व्यवस्थित रख-रखाव करने को कहा गया। मुकदमों से संबंधित लंबित माल का विधिक व निर्धारित प्रक्रिया के अनुरूप निस्तारण एवं सही रख-रखाव, शस्त्रों की नियमित साफ-सफाई रखने हेतु निर्देशित किया गया। थाने में लम्बित विवेचनाओं का गुण दोष के आधार पर विधिक निस्तारण करने व कोतवाली क्षेत्र के वांछित अभियुक्तों/वारंटियों की गिरफ्तारी, अवैध शराब/मादक पदार्थों, पशु तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा थाने पर आने वाले शिकायतों का शत-प्रतिशत व समयबद्ध निस्तारण करने जाने हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया।

मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत मिशन शक्ति टीम को नियमित रूप से कॉलेजों, स्कूलों आदि जगहों पर जाकर महिलाओं, बच्चियों को महिला अपराध संबंधी हेल्पलाइन नम्बरों 1090 आदि से जागरूक करने तथा महिलाओं की सुरक्षा हेतु एन्टीरोमियो स्कॉवड व महिला बीट आरक्षियों को प्रतिदिन अपने-अपने बीट क्षेत्र में भ्रमण हेतु आदेशित किया गया, जिससे कि महिला सम्बंधी अपराध न हो पाए तथा शासन की जीरो टॉलरेंस नीति को अक्षरश: अनुपालन कराया जाये। प्रमुख भीड़-भाड़ वाले चौराहों, सरार्फा बाजार, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों आदि की पेट्रोलिंग/पिकेट के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देंश दिये। यातायात नियमों का विशेष रूप से पालन कराना सुनिश्चित करें एवं चेकिंग के दौरान बिना हेल्मेट, शराब पीकर, फर्राटे भरने वाले आदि वाहन चालको की चेकिंग कर आवश्यक कार्यवाही के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular