Wednesday, May 13, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshLalitpurनपाध्यक्ष ने सिविल लाइन में किया निरीक्षण

नपाध्यक्ष ने सिविल लाइन में किया निरीक्षण

अवैध अतिक्रमण को स्वयं हटा लें भवन स्वामी

वार्ड पार्षद कुन्दन पाल के आवास पर हुआ नपाध्यक्ष का सम्मान

ललितपुर। शहर को साफ-सुन्दर-स्वच्छ, गड्ढा मुक्त, लाईटिंग व्यवस्था सहित शहर में अन्य विकास कार्य कराये जाने लिए चलाये जा रहे निरीक्षण अभियान के अंतिम दिन नपाध्यक्ष सोनाली जैन ने वार्ड नं. 17 मोहल्ला सिविल लाइन का वार्ड पार्षद कुन्दन पाल, नगर पालिका की टीम सहित जल निगम के अधिकारियों के साथ निरीक्षण किया। नपाध्यक्ष ने वार्डवासियों से उनकी समस्याओं को सुना।

वार्ड में कई जगह वार्ड की गलियों में पालिका की नालियों पर अवैध अतिक्रमण पाया गया, जिससे नालियां चौक होने से उनकी साफ-सफाई व्यवस्था नहीं की जा रही थी। निर्देशित किया गया कि समस्त नालियों पर हुए अतिक्रमण हो वह स्वयं ही हटा लें, अन्यथा की स्थिति में अतिक्रमण को हटाते हुए सामग्री जब्त कर ली जाएगी।

वार्ड में अनेक स्थानों पर गंदगी पाई गई, जिस पर प्रभारी सफाई निरीक्षक एवं स्वास्थ्य नायक को वार्ड में व्याप्त गंदगी को हटाये जाने के निर्देश दिये। वार्ड में अनेक गलियां ऐसी है जो जल निगम द्वारा द्वारा डाली जा रही पाइप लाइन के चलते क्षतिग्रस्त हो गई है।

उन सभी सड़कों की मरम्मत कराये जाने हेतु जल निगम के अधिकारियों को निर्देश दिये गये। वार्ड में स्थित क्षेत्रपाल मंदिर के पीछे जल निगम द्वारा कई सड़के क्षतिग्रस्त किये जाने पर अध्यक्ष द्वारा जल निगम के अधिकारियों से समय से कार्य पूर्ण कराये जाने के निर्देश दिये गये। पार्षद कुन्दन पाल के आवास पर वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष सोनाली जैन का फूलमालाएं पहनाकर स्वागत किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular