HomeMarqueeधाता में सपा का कार्यक्रम, इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी ने की 2027 में...

धाता में सपा का कार्यक्रम, इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी ने की 2027 में अखिलेश सरकार बनाने की अपील

खागा विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अफसर अली रहे मुख्य अतिथि

फतेहपुर। खागा विधानसभा क्षेत्र के धाता ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सधुवापुर मजरा पौली में समाजवादी पार्टी के भावी प्रत्याशी के रूप में इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी द्वारा आओ मिलकर बनाए, अखिलेश सरकार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सपा नेताओं ने पार्टी की नीतियों का प्रचार करते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. अफसर अली तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष महफूज खान एवं सेक्टर अध्यक्ष मोहम्मद हुजैफा सिद्दीकी मौजूद रहे। इस दौरान पौली सेक्टर के सभी बूथ अध्यक्षों का माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया गया। अपने संबोधन में इंजीनियर सिद्धार्थ कोरी ने वर्ष 2012 से 2017 तक समाजवादी पार्टी सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए 108 और 100 नंबर आपातकालीन सेवाएं, लैपटॉप वितरण, कन्या विद्याधन, लोहिया आवास तथा एक्सप्रेस-वे जैसी योजनाओं का जिक्र किया।

उन्होंने वर्तमान सरकार पर भ्रष्टाचार, छात्र, किसान और महिला विरोधी होने का आरोप लगाते हुए उसकी आलोचना की। मुख्य अतिथि डॉ. अफसर अली ने दिल्ली में छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज की निंदा की। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी को सत्ता में लाकर अखिलेश यादव के नेतृत्व में सरकार बनानी होगी। शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष महफूज खान ने भी लोगों से 2027 में समाजवादी पार्टी का समर्थन करने की अपील की।

उन्होंने कहा कि पार्टी की सरकार बनने पर महिलाओं को प्रतिवर्ष 40 हजार रुपये की आर्थिक सहायता तथा 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली देने जैसी योजनाएं लागू की जाएंगी। कार्यक्रम में विजय कुमार, नथन पटेल, रंजीत कुमार, आनंद कोरी, विमल कुमार, अंसार कुरैशी, श्याम सुंदर सिंह, छोटेलाल सिंह, सत्य प्रकाश सिंह, शिवराज सिंह, इंदल सिंह, दीपू सिंह, जालंधर सिंह, जयचंद सिंह, उदल, कबीर दास, राम लखन, सूरज यादव, सुनील यादव, चंद्रभान, योगेंद्र सिंह, सुरेश पाल, रामकृपाल, कल्लू भाई, श्रीपाल, रविकरण, अमित कुमार, शिव सिंह सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular