HomeEducationJNVST Class 6 Admission form 2027: नवोदय विद्यालय क्लास 6 प्रवेश परीक्षा...

JNVST Class 6 Admission form 2027: नवोदय विद्यालय क्लास 6 प्रवेश परीक्षा के लिए तुरंत कर लें अप्लाई, नहीं मिलेगा दोबारा मौका

जवाहर नवोदय कक्षा 6 प्रवेश परीक्षा 2027 में शामिल होने के लिए 31 जुलाई तक ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है। ऐसे में माता-पिता बिना देरी करते हुए जल्द से जल्द आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर लें।

देशभर के जवाहर नवोदय विद्यालयों (JNVs) में सत्र 2027-28 कक्षा 6 में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जारी है। ऐसे में जो माता-पिता अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में एडमिशन दिलवाना चाहते हैं और अभी तक फॉर्म नहीं भर सके हैं वे बिना देरी करते हुए रजिस्ट्रेशन कर लें। 31 जुलाई के बाद ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन बंद हो जायेंगे।

एप्लीकेशन फॉर्म ऑनलाइन माध्यम से नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से भरा जा सकता है।

किसी भी प्रकार की फीस नहीं करनी होगी जमा

इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने के लिए अविभावक पूर्ण रूप से निशुल्क आवेदन कर सकते हैं फिर चाहे वे किसी भी वर्ग से विलॉन्ग करते हों।

पात्रता एवं मापदंड

  1. आवेदन करने के लिए छात्र किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय में कक्षा 5वीं में उत्तीर्ण होना चाहिए।
  2. छात्र उसी जिले का निवासी होना चाहिए, जहां छात्र एनवीएस स्कूल में दाखिले के लिए अप्लाई कर रहे हैं।
  3. आवेदन करने के लिए छात्र का जन्म 1 मई 2015 से लेकर 31 जुलाई 2017 के बीच में होना चाहिए।

अविभावक स्वयं भर सकते हैं फॉर्म

इस प्रवेश परीक्षा में शामिल होने लिए माता-पिता स्वयं ही घर बैठे फॉर्म भर सकते हैं। आपकी सहूलियत के लिए आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां दिया जा रहा है।

  • JNVST Class 6 Admission Application Form 2026 भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के होम पेज पर पॉप अप में एडमिशन से संबंधित वेबसाइट लिंक cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर क्लिक करें।
  • अब नए पेज पर Click here for Registration for Class VI JNVST (2027-28) पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारी सभी सही दर्ज करके फॉर्म भर लें।
  • आवेदन पूरा होने के बाद Click Here to Print Registration Form पर क्लिक करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

NVS Class 6 Application Form 2027 link

आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज

  • आवेदन के लिए छात्र/ छात्रा का हस्ताक्षर।
  • अभिभावक का हस्ताक्षर।
  • छात्र या छात्रा की फोटो।
  • माता-पिता और छात्र/ छात्रा द्वारा हस्ताक्षर किया हुआ और स्कूल के हेडमास्टर द्वारा सत्यापित प्रमाण- पत्र।
  • आधार कार्ड (यदि नहीं है तो मान्य कोई अन्य आवास प्रमाण पत्र).
  • सक्षम सरकारी प्राधिकारी द्वारा जारी आधार विवरण/ निवास प्रमाण पत्र।
  • आवेदन पोर्टल में अभ्यर्थी के मूल विवरण जैसे राज्य, जिला, ब्लॉक, आधार संख्या, APAAR आईडी, पेन नंबर आदि भी भरना होगा। ध्यान रखें कि सभी दस्तावेज JPG फॉर्मेट में होने चाहिए और वे 10KB से लेकर 100KB के बीच होने चाहिए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular