HomeMarquee1210 पेटी शराब के साथ तो तस्कर गिरप्तार

1210 पेटी शराब के साथ तो तस्कर गिरप्तार

चंदौली। जिले की सदर कोतवाली पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने ट्रक में अवैध तरीके से ले जाई जा रही बियर की 1210 पेटियों के साथ दो तस्करों को नेशनल हाईवे-19 से गिरफ्तार किया है। शराब की कीमत करीब 61 लाख रुपये है यह शराब पंजाब से शराबबंदी वाले राज्य बिहार ले जाई जा रही थी।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि खोकसर बाड़मेर राजस्थान के रहने वाला मूलाराम और हितेंद्र कुमार एक ट्रक में भूसी की आड़ में अवैध शराब छिपाकर नेशनल हाईवे- 19 से पंजाब से बिहार जा रहे हैं सूचना मिलने के बाद टीम ने तुरंत सदर कोतवाली क्षेत्र के नवीन मंडी एनएच-19 पर नाकाबंदी की और ट्रक को रोक लिया।

ट्रक की ड्राइवर सीट पर चालक और कंडक्टर सीट पर बैठे थे पूछताछ करने पर उन्होंने बताया कि ट्रक में भूसी दाना है और उससे संबंधित बिल भी दिखाए। लेकिन सूचना विश्वसनीय होने के कारण पुलिस ने ट्रक कि तलाशी ली भूसी के बीच छिपाकर रखी गई 1210 पेटी अंग्रेजी शराब और बियर बरामद हुई।

पुलिस ने बरामद शराब/बियर और ट्रक को जब्त कर लिया है। मूलाराम और हितेंद्र कुमार के पास शराब से संबंधित कोई भी वैध कागजात या परमिट नहीं था दोनों आरोपितों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular