साईं कालेज आफ एजुकेशन डिग्री कालेज में स्मार्ट फोन टेबलेट वितरण और नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का किया गया आयोजन
महोबा। साईं कालेज आफ एजुकेशन डिग्री कालेज में गुरूवार को स्मार्ट फोन टेबलेट वितरण और नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संस्था द्वारा 17 छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन और टेबलेट का वितरण किया। फोन पाकर कालेज के विद्यार्थी खुशी से फूले नहीं समाएं। इस मौके पर कालेज के चेयरमैन ने सरकार द्वारा दिए गए फोन व टेवलेट का सही इस्तेमाल करने पर जोर दिया। वहीं प्राचार्य द्वारा नशा मुक्त जीवन जीने पर विचार व्यक्त करते हुए लोगों को नशा मुक्ति के प्रति जागरुक करने लिए बच्चों को भी प्रेरित किया गया।
कालेज में आयोजित स्मार्ट फोन टेबलेट वितरण और नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का शुभारंभ संस्था के चेयरमैन संजय कुमार साहू व प्राचार्य डॉ. एलसी अनुरागी ने संयुक्त रुप से सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण और दीप प्रज्जवलित कर किया।
कार्यक्रम दौरान सरकार द्वारा संस्था के 17 चयनित छात्र छात्राओं को स्मार्ट फोन और टेबलेट का वितरण किया जाना था, लेकिन 15 उपस्थित विद्यार्थियों को मौके पर चेयरमैन, प्राचार्य व अन्य अतिथियों द्वारा टेबलेट व फोन का वितरण किया गया, जबकि अनुपस्थित दो विद्यार्थियों को डाक द्वारा सूचित कर टेबलेट का वितरण किया जाएगा।
इस मौके पर चेयरमैन ने कहा कि वितरित किए गए टेबलेट और फोन का प्रयोग शैक्षिक उपयोग में करते हुए लाभ उठाएं। कहा कि छात्रों को टेबलेट डिजिटल रुप से सशक्त बनाने में मदद करेगा ओर उनके लिए भविष्य में नौकरी के अवसर प्रदान करेगा।
प्राचार्य ने कहा कि नशा नाश की जड़ है नशा मनुष्य को पशु तुल्स बनाता है, जैसे कबीरदास ने कहा कि अवगुन कहूं शराब का आपा अहमक साथ मानुष से पशुआ करे दाम गांठ से खात। उन्होंने कहा कि समाज से नशे के सेवन को खत्म करने के लिए सभी शिक्षकों, बच्चों, अभिभावकों व ग्रामीणों को मिलकर नशा मुक्ति अभियान शुरू कर आने वाली पीढ़ी को सुरक्षित करने के लिए जागरूक करने होगा, तभी हमारा जिला के साथ साथ दूश नशा मुक्त बन सकता है।
कार्यक्रम में संस्था के प्रशासनिक अधिकारी बीके साहू, राकेश तिवारी ने भी छात्र छात्राओं को नशे को अपने जीवन से दूर रखने का संदेश दिया। इस मौके पर डॉ. मैराज खान, प्रदीप सिंह, आदर्श सोनकिया, डॉ. रविंद्र कुमार, आशीष चौरसिया, लोकेश चौरसिया, शशिकांत अग्रवाल, मारुतिनंदन तिवारी, रजनी पटैरिया, अर्चना श्रीवास्तव, अंजना श्रोतीय सहित तमाम स्टाफ मौजूद रहा।





