Wednesday, May 1, 2024
spot_img
HomeMarqueeजिला कारागार में बहनों ने बंदी भाईयों की कलाई पर बांधी राखी

जिला कारागार में बहनों ने बंदी भाईयों की कलाई पर बांधी राखी

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। रक्षा बंधन पर्व पर आज जिला कारागार मंे उत्सव जैसा माहौल देखा गया। आज बहनों ने बंदी भाईयों को तिलक कर राखी बांध उनसे अपराधमुक्त होने का संकल्प लिया। इस दोरान जिला कारागार मंे आने वाली बहनों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी। जिससे कि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो।
आज दिन चढ़ते ही बहनंे जिला कारागार के मुख्य द्वार बहनों का आवागमन शुरू हो गया था। हालांकि सुबह दस बजे के बाद जिला कारागार के द्वार खोले गये और महिलाआंे को कारागार में प्रवेश दिया गया। जिला कारागार प्रशासन द्वारा भाईयों को राखी बांधने आयी बहनों के लिए विशेष व्यवस्था की गयी थी, तो किसी को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जैसे ही बहनों ने भाईयों के देखा, तो वह एकाएक भावुक हो गयी और दोनांे की आंखों से आंसू छलक पड़े। हालांकि दोनों ने अपने आपको संभाला और राखी बांधने का कर्तव्य पूर्ण किया। इस दौरान बहनों ने भाईयो से अपराध छोड़ने का संकल्प कराया तो भाईयो ने भी बहनांे को आश्वस्त करते हुए उनकी रक्षा करने के साथ-साथ अपराध मुक्त जीवन जीने का भरोसा दिलाया। रक्षाबंधन के पावन पर्व के मौके पर सहारनपुर जेल अधीक्षका अमिता दुबे ने सभी भाई बहनों को रक्षाबंधन के पवित्र त्यौहार की शुभकामनाएं भी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular