Wednesday, May 1, 2024
spot_img
HomeMarqueeस्नेह व प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व हर्षोल्लास व उमंग के...

स्नेह व प्रेम का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व हर्षोल्लास व उमंग के साथ मनाया

अवधनामा संवाददाता

बहनों ने भाईयों के हाथों पर राखी बांध रक्षा का लिया संकल्प

सहारनपुर। भाई-बहन के अटूट प्रेम व स्नेह का प्रतीक रक्षा बंधन पर्व आज उत्साह व उमंग के साथ मनाया गया। बहनें भाईयों के घर पहुंची और उनके माथे पर तिलक लगा दीर्घायु की कामना कर राखी बांधी, तो भाईयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उन्हें उपहार प्रदान किए। इस दौरान यातायात व्यवस्था पर भी प्रभाव देखा गया। रेलवे स्टेशन बस स्टैण्ड पर यात्रियों की भारी भीड़ देखी गयी और भारी मशक्कत के बीच बहनें भाईयों को राखी बांधने घर पहुंची। इस दौरान प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाआंे के लिए निशुल्क यात्रा किए जाने को लेकर भी विशेष उत्साह देखा गया। अधिकांश महिलाएं बसों से यात्रा करती नजर आयी।
आज भाई बहन के अटूट प्यार का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व को लेकर प्रत्येक घर में खुशी व उमंग का माहौल देखा गया और हर घर में पर्व की तैयारियां शुरू हो गयी थी। बहनों ने अपने भाईयों की दीर्घायु की कामना करते हुए उनके माथे पर तिलक लगा हाथों पर राखी बांधकर मिठाईयां खिलायी, तो वहीं भाईयों ने भी बहनों की रक्षा का संकल्प दोहराते हुए उन्हें उपहार भी प्रदान किए। प्रदेश की योगी सरकार द्वारा रोडवेज बसों में महिलाओं के लिए निशुल्क यात्रा किए जाने को लेकर विशेष उत्साह नजर आया और अधिकांश महिलाएं रोडवेज बसों के माध्यम से अपने भाईयों के घर पहुंची। बहनों ने भाईयों की कलाईयों पर राखी बांधी और उनके दीर्घायु होने की कामना की। पर्व को लेकर हर ओर उमंग व उल्लास पूर्ण माहौल दिखायी दिया। अधिकांश दूर दराज रहने वाले भाईयों बहनों ने एक-दूसरे से व्हास्टअप वीडियो कॉलिंग के माध्यम से रक्षा बंधन पर्व मनाया और एक-दूसरे के स्वस्थ रहने की कामना के साथ-साथ दोनों के दीर्घायु होने की कामना भी की। इस दौरान भाईयों ने बहनों को उपहार प्रदान किए और मिठाई के साथ-साथ गिफ्ट पैक का प्रचलन भी दिखायी दिया। इस बार लोगों ने चाईनीज राखियों को नकारते हुए स्वदेशी राखियों को विशेष महत्व दिया और कुछ लोगों ने अपने घरों में ही राखी का निर्माण कर पर्व को परंपरागत तरीके से मनाया।
आज रोडवेज बसों व रेलों के साथ-साथ टैम्पू, ई-रिक्शा मंे भी यात्रियों की भारी भीड़ रही। इसके अलावा सड़कों पर लोग अपने निजी वाहनों से भी अपने गन्तव्य तक जाते हुए नजर आये। रक्षा बंधन पर्व को लेकर सभी में विशेष उत्साह बना था हर कोई अतिशीघ्र अपने गन्तव्य की ओर पहुंचना चाह रहा था। रेलवे स्टेशन पर सभी गाड़ियां यात्रियों से लबरेज दिखी, तो वहीं बसों में यात्रियों की काफी भीड़ देखी गयी। इसके अलावा अन्य छोटे वाहनों में भी यात्री अपने गन्तव्य तक पहंुचे। सड़कों पर यातायात व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए यातायात पुलिस द्वारा भारी मशक्कत की गयी थी। प्रत्येक चौराहे पर यातायात पुलिस कर्मियों के साथ होमगार्ड भी तैनात किए गए थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular