Wednesday, May 1, 2024
spot_img
HomeMarqueeरालोद के जिला व महानगर कार्यालय का उद्घाटन

रालोद के जिला व महानगर कार्यालय का उद्घाटन

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। राष्ट्रीय लोकदल के जिला एवं महानगर कार्यालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान पार्टी के विधायकों व पूर्व मंत्री समेत पदाधिकारियों ने सभी से आगामी 2024 को होने वाले लोकसभा चुनाव में जीजान से जुट जाने का आह्वान किया।
आज कोर्ट रोड पर रालोद के जिला व महानगर कार्यालय का उद्घाटन पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन, मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, विधायक अशरफ अली खां, पूर्व विधायक राव वारिस, विधायक प्रसन्न चौधरी, पूर्व मंत्री योगराज, चेयरमैन, पूर्व विधायक दिलनवाज खान, प्रदेश संगठन मंत्री अजीत राठी, जिलाध्यक्ष राव कैसर सलीम, महानगर अध्यक्ष भूषण चौहान ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया। पार्टी नेताआंे ने कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सहारनपुर सदैव से राष्ट्रीय लोकदल का गढ़ रहा है और रालोद 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मंडल की तीनों सीटों पर दावेदारी प्रस्तुत करेगा। सहारनपुर में ऐसी जगह पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यालय का स्थापित होना निश्चित रूप से राष्ट्रीय लोकदल सहारनपुर में कहीं अधिक मजबूत हुआ है। जयंत चौधरी का सहारनपुर पर विशेष ध्यान है। सहारनपुर कार्यकर्ता अपनी लड़ाई लड़ने में स्वयं सक्षम है। राष्ट्रीय लोकदल कार्यकर्ता सहारनपुर में भाजपा को हराने के लिए कमर कस चुके हैं। भाजपा सरकार हर मोर्चे पर विफल और नाकाम साबित हुई है। भारतीय जनता पार्टी ने पिछले चुनावी घोषणा पत्र में जो वायदा किया था की निजी नलकूपो को बिजली फ्री देंगे, लेकिन बिजली फ्री देने के बजाए नलकूपों पर मीटर लगाए जा रहे है। मुख्य वक्ताओं में प्रदेश महासचिव चौधरी धीर सिंह, आसिफ चौधरी, चौधरी अय्यूब हसन, शौकीन राणा, फरमान, सागर चौधरी, रमेश चौहान, अशोक मुखिया, पंकज चौधरी, मास्टर मोहसिन, जसमेर प्रधान, शमीम अंबेहटा, जान मौहम्मद, आरिफ मुखिया, नीरज पुनिया, विक्रम गुर्जर महावीर सैनी, भूरा मलिक, प्रवीण धनगर, पार्षद आसिफ अंसारी आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular