Wednesday, May 1, 2024
spot_img
HomeMarqueeभाजपा धर्म जाति के नाम खींच रही है लकीर: सुमैया

भाजपा धर्म जाति के नाम खींच रही है लकीर: सुमैया

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुमैया राणा ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि मौजूदा सरकार धर्म जाति की राजनीति कर समाज में एक लकीर खींचने का काम कर रही है जिसका जवाब जनता 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव में देने को तैयार है और इंडिया गठबंधन बड़ी ताकत के रूप में जीत हासिल करने जा रहा है।
राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा आज यहां अंबाला रोड स्थित सपा जिला कार्यालय पर पत्रकारों से वार्ता कर रही थी। सुमैया राणा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार धर्म जाति की राजनीति कर समाज को बांटने का काम कर रही है और जिस देश में नारी को पूजा जाता है आज इस देश में महिलाओं को नग्न कर घुमाया जा रहा है जो देश के लिए अत्यधिक दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि देश में स्थिति अत्यधिक गंभीर बनी हुई है। लोक लुभावने वायदे करने वाली भाजपा सरकार आज तक भी अपने वादों पर खरी नहीं उतरी है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि बसपा-भाजपा की बी पार्टी के रूप में काम करती है, जिसका अपना कोई स्टैंड नहीं है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाने का मन बना चुकी है और इस बार इंडिया ही निश्चित रूप से जीत हासिल करने जा रहा है और समाजवादी पार्टी भी इंडिया गठबंधन का मजबूत हिस्सा है। इससे पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुमैया राणा, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष महजबी खान के नेतृत्व में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में भी शामिल हुई, जहां उन्होंने महिलाओं से संवाद स्थापित कर समाजवादी पार्टी को मजबूत बनाने का आह्वान किया। इस दौरान पूर्व मंत्री सरफराज खान, सपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य फैसल सलमानी, महानगर अध्यक्ष आजम शाह, महिला प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष महजबी खान, चौधरी जुमला सिंह, मोहम्मद उमर, वेदपाल पटनी रहे मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular