Sunday, April 28, 2024
spot_img
HomeUncategorizedएसआईए ने दीपावली धूम-2022 हर्षोल्लास के साथ मनाया

एसआईए ने दीपावली धूम-2022 हर्षोल्लास के साथ मनाया

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने ‘दीपावली धूम-22’ हर्षोल्लास के साथ मनायी। इस दौरान कलाकारों ने पंजाब की लोक संस्कृति गिद्दा व भंगड़ा तथा पाश्चात्य संस्कृति की अनूठी प्रस्तुतियों से सभी को झूमने को विवश कर दिया। इस दौरान तीन नव दंपतियों का अभिनंदन कर उनके सुखमय जीवन की कामना की।
दिल्ली रोड स्थित एक बैंकट हॉल मंे आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर संजीव वालिया, उत्तर प्रदेश पावर कारपोरेशन के महाप्रबंधक एके आत्रेय, संयुक्त आयुक्त उद्योग श्रीमती अंजू रानी, सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के संस्थापक अध्यक्ष केएल अरोड़ा, सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष शिव कुमार गौड़, महामंत्री उदित गुंबर, कोषाध्यक्ष परमप्रीत बत्रा ने संयुक्त रुप से किया। तत्पश्चात संदीप शर्मा की अगुवाई में पंजाब से आई भंगडा पार्टी ने शबद व गुरुवाणी से कार्यक्रम की शुरुआत की। इस दौरान कलाकारों ने भांगड़ा, गिद्दा, बोलियों व मशहूर चुनींदा फिल्मी गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर युवाओं को थिरकने पर मजबूर कर दिया। भंगडा पार्टी ने पाश्चात्यता से भरपूर प्रस्तुतियां भी दी जिन्हें युवा वर्ग ने खूब पसंद किया। कार्यक्रम में अतिथियों ने नव युगल सक्षम-सलोनी, दिव्यम-दृष्टि अग्रवाल व मोहम्मद तबरेज, साहिबा नाज नव दंपतियों का अभिनंदन कर उनके सुखमय जीवन की कामना की। इस दौरान अतिथियों ने 10 उद्यमियों को लकी ड्रा के माध्यम से पंचवल्टी समेत कई अवार्ड भी प्रदान किए। इस दौरान सभी से प्रदूषण रहित और पर्यावरण के अनुकूल दीपावली पर्व मनाने का आह्वान किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से सहारनपुर इंडस्ट्रीज एसोसिएशन संरक्षक दिनेश सेठी, विश्व हिंदू परिषद के नगर अध्यक्ष आरसी शर्मा, संजय मल्होत्रा, चेयरमैन अमर गुप्ता, कार्यक्रम संयोजक दीपक बंसल, सरदार दलजीत सिंह कोचर, संजय जैन, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव अग्रवाल, वरिष्ठ उद्यमी दर्शन लाल गुप्ता, संजय गुप्ता, सरदार महेंद्र पाल सिंह बत्रा, सरदार इंदरजीत सिंह बत्रा, जसवंत सिंह बत्रा, विनोद गुंबर, वरिष्ठ उद्यमी दिनेश बंसल, अरुण मकानी, शाकुंतलम वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष शरद भार्गव, मौ.अब्दुल नासिर, त्रिवेणी पैकर्स के मुकेश शर्मा, गुड हेल्थ के संजय कालडा समेत लघु उद्योग भारती के जिलाध्यक्ष अनुपम अग्रवाल अपनी पूरी टीम के साथ उपस्थित रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular