Monday, May 13, 2024
spot_img
HomeMarqueeहौजरी मैन्युफैैक्चर्स एसोसिएशन ने मनाया दीपावली महोत्सव

हौजरी मैन्युफैैक्चर्स एसोसिएशन ने मनाया दीपावली महोत्सव

 

 

अवधनामा संवाददाता

सहारनपुर। सहारनपुर हौजरी मैन्युफैक्चर एसोसिएशन के तत्वावधान मंे दीपावली महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान उद्यमियों ने टैक्सटाईल सैक्टर में राज्य व केंद्र सरकार द्वारा जारी योजनाओं पर विचार व्यक्त कर कलस्टर बनाने की मांग की।
अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ गणेश लक्ष्मी जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जवलित कर किया गया। विशिष्ट अतिथि पीएनबी बैंक के मुख्य प्रबंधक बीएल गुप्ता रहे। उन्होंने बैंक द्वारा विभिन्न लोन योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और कम ब्याज दर ऋण उपलब्ध कराने की बात कही। पंजाब नेशनल बैंक, बेरी बाग के ब्रांच मैनेजर मुरली मनोहर एवं एमएसएमई के इंचार्ज अंकित श्रीवास्तव भी साथ रहे। अध्यक्ष मनजीत सिंह अरोड़ा ने बुकंे व फूल माला से अतिथियों का स्वागत किया। उन्हांेने बताया कि इस हौजरी उद्योग में प्रगति की अनेक संभावनाएं बनती हैं। निकट भविष्य में हौजरी का एक विशेष ट्रेड फेयर लगाने के साथ-साथ एक्सपोर्ट विषय पर एक वर्कशॉप करवाने की योजना सभा के सामने रखी। उन्होंने हाल ही में टैक्सटाईल सैक्टर में राज्य व केंद्र सरकार द्वारा जारी योजनाओं पर भी विचार व्यक्त किये और क्लस्टर बनाने की मांग भी राज्य सरकार को भेजने की बात कही। महामंत्री घनश्याम माहेश्वरी ने संस्था द्वारा विगत्् दिनों किये गए कार्यक्रम पर प्रकाश डाला। ऑनलाईन ट्रेड से खरीदी ना कर छोटे दुकानदारों को प्रोत्साहन देने पर बल दिया। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने प्रोडक्ट की क्वालिटी बनाने पर जोर दिया ना कि क्वांटिटी पर फोकस करें। कोषाध्यक्ष वैभव कम्बोज ने सुंदर कविता के माध्यम से दीवाली पर्व की बधाई दी। उन्होंने श्री राम के चौदह साल के वनवास उपरांत अयोध्या आगमन व उनके राजतिलक की परिभाषा को आज के जीवन में सीखने पर जोर दिया। वीरेंदर कम्बोज ने वैदिक मंत्रोचारण के माध्यम से धार्मिक संदेश दिया। इस दौरान उपाध्यक्ष मनोज जैन, वरिष्ठ सदस्य सुशील सड़ाना, आशीष मिगलानी, अजमल, कुतुबदीन, अकलीम, अविनाश अरोड़ा, प्रमोद साहनी, अरुण अग्रवाल, रविंदर कलड़ा, विशाल जैन, शहीद, विनीत पोपली, विनोद अरोड़ा, जुबैर, पंकज, रहमान, उमर, गौरव गोयल, सुधीर माहेश्वरी, अमित मकानी, अखिल, दिलीप आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular