Friday, May 3, 2024
spot_img
Homekhushinagarसमाज कल्याण विकास संघ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष चूने गये श्याम सुन्दर...

समाज कल्याण विकास संघ उत्तर प्रदेश के उपाध्यक्ष चूने गये श्याम सुन्दर तिवारी

अवधनामा संवाददाता

कप्तानगंज, कुशीनगर। समाज कल्याण विकास संघ उत्तर प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष एस एन यादव ने बैठक कर प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार करते हुये कप्तानगंज ब्लाक के सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण श्यामसुंदर तिवारी को प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया है।

बुधवार को कप्तानगंज ब्लाक परिसर में प्रदेश अध्यक्ष एस एन यादव के नेतृत्व में महामंत्री दिनेश गुप्ता,वरिष्ठ उपाध्यक्ष अतुल कुमार,कोषाध्यक्ष कुशाग्र सिंह ने बैठक कर कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से विस्तार किया। विस्तार के क्रम में कप्तानगंज विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण श्यामसुंदर तिवारी को सर्वसम्मति से प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष एसएन यादव ने कहा कि संगठन की मजबूती को लेकर एक मजबूत पदाधिकारी चयन करना अति आवश्यक था जिसके क्रम में महाराजगंज जनपद के रहने वाले और वर्तमान में कप्तानगंज विकासखंड में सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण को सर्वसम्मति से प्रदेश उपाध्यक्ष का पद दिया गया है। संगठन के प्रति निष्ठा से अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और किसी भी कर्मचारी के मान सम्मान के साथ खिलवाड़ नहीं होने देंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष बनने के बाद श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि संगठन ने जिस जिम्मेदारियों का माला मेरे गले में डाला है उसका ईमानदारी से पालन करूंगा कर्मचारियों का उत्पीड़न किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा कर्मचारी हित सर्वोपरि होगा। उत्तर प्रदेश समाज कल्याण उपाध्यक्ष चूने जाने पर खंड विकास अधिकारी प्रवीण कुमार शुक्ला. जेई संतोष कुमार राय, एपीओ अमित भार्गव, सहायक विकास अधिकारी आईएसबी प्रमोद सिंह रघुनंदन सिंह बबलू रावत राजकुमार रंजीत कनौजिया, गौतम सिंह, सत्येंद्र सिंह अंबिका गुप्ता वेद तिवारी, लेखाकार अखिलेश सिंह आदि ने बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular