HomeMarqueeश्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी की कार्बाइन से चली...

श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट पर पीएसी की कार्बाइन से चली गोली,स्थिति सामान्य

वाराणसी। महादेव की नगरी काशी के श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गेट नंबर 4बी के पास शनिवार सुबह उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ड्यूटी पर तैनात पीएसी के एक जवान की कार्बाइन से कथित तौर पर अचानक गोली चल गई। बताया गया कि, गोली पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और गिट्टियां आसपास मौजूद श्रद्धालुओं और लोगों की ओर उछल गईं, जिससे तीन लोग घायल हो गए।

गोली चलने की आवाज के मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल जैसा बन गया। सुरक्षा कर्मियों ने शुज बझ के साथ स्थिति को नियंत्रित किया। इसके तुरंत सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और घायलों को तत्काल मंडलीय चिकित्सालय, कबीरचौरा भिजवाया गया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत सामान्य बताई है।

घायलों की पहचान निक्की गुप्ता, राम बाबू और विकास यादव के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घटना शनिवार सुबह करीब सात बजे हुई। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान पीएसी जवान की कार्बाइन से गलती से फायर हो गया। गोली सीधे किसी व्यक्ति को नहीं लगी, बल्कि पत्थर से टकराने के बाद उसके छर्रे और गिट्टियां आसपास खड़े लोगों को लगीं, जिससे वे घायल हो गए। इलाज के दरमियान तीनों घायल को स्वस्थ लाभ देकर छोड़ दिया।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला कार्बाइन से आकस्मिक फायरिंग का प्रतीत हो रहा है। फिर भी पूरे घटनाक्रम की जांच कराई जा रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली किन परिस्थितियों में चली और कहीं सुरक्षा मानकों में किसी प्रकार की लापरवाही तो नहीं हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular