HomeUttar PradeshOtherशेषमन की चाय की दुकान दोबारा खुली, सपा नेताओं ने पहुंचकर पी...

शेषमन की चाय की दुकान दोबारा खुली, सपा नेताओं ने पहुंचकर पी चाय

सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव द्वारा दिए गए बर्तन से बनी चाय

फतेहपुर। शेषमन और आर्यन यादव की चर्चित चाय दुकान विवाद का पटाक्षेप हो गया है। चौकी चौराहा स्थित शेषमन की चाय की दुकान बुधवार को फिर से शुरू हो गई, जहां समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता पहुंचे और चाय पीकर समर्थन जताया। इस मौके पर सपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह, प्रदेश सचिव जगनायक सिंह, पूर्व विधायक मोहम्मद सफीर सहित पूर्व सपा जिलाध्यक्ष वली उल्लाह, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष विपिन सिंह यादव, युवा सपा नेता विकल्प मौर्य, जिला सचिव राम बाबू यादव और अन्य नेता मौजूद रहे। सभी नेता विधानसभा अध्यक्ष सुघर लाल यादव एडवोकेट के साथ चौकी चौराहा पहुंचे और दुकान खुलवाकर चाय का स्वाद लिया।

बताते चलें कि बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर दुकान संचालक के पुत्र आर्यन यादव के गांव छोड़ने और पलायन की चर्चाएं चल रही थीं। हालांकि ऐसी कोई स्थिति नहीं थी, लेकिन अफवाहों ने मामले को तूल दे दिया था। बुधवार को सपा नेताओं ने मौके पर पहुंचकर दुकान खुलवाई और उसी बर्तन में चाय बनाने को कहा, जो सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव द्वारा दिया गया था। दुकान दोबारा खुलने के बाद कई दिनों से चर्चा में बना यह मामला अब शांत होता नजर आ रहा है। नेताओं ने दुकानदार को सलाह दी है कि ग्राहकों से विवाद करने के बजाय शालीनता और सम्मान के साथ व्यवहार करें।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले दुकान पर कुछ युवकों और दुकानदार के बीच मारपीट हो गई थी, जिसका मामला सुल्तानपुर घोष थाने से होते हुए लखनऊ तक पहुंचा था। बाद में अखिलेश यादव ने आर्यन यादव से मुलाकात कर उन्हें आर्थिक सहायता के रूप में एक लाख रुपये का चेक और पीतल के बर्तन दिए थे। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा पूर्व मंत्री रणवेंद्र प्रताप सिंह (धुन्नी सिंह) पर की गई टिप्पणी को लेकर राजनीतिक माहौल भी गर्म हो गया था और विरोध प्रदर्शन तक हुए थे। हालांकि अब दुकान के दोबारा शुरू होने के साथ ही यह विवाद धीरे-धीरे खत्म होता नजर आ रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular