Thursday, May 2, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiशक्ति दीदी ने चौपाल में बताए अधिकार, हेल्पलाइन नम्बर की दी जानकारी

शक्ति दीदी ने चौपाल में बताए अधिकार, हेल्पलाइन नम्बर की दी जानकारी

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। जिले के विभिन्न थाना पुलिस द्वारा आयोजित की गयी चौपाल मे शक्ति दीदी ने महिला अधिकारों एव हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। कार्यक्रम मे शिक्षिकाओ, बालिकाओं व बच्चों ने प्रतिभाग किया। चौपाल में महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा संवाद कर बालिकाओं से बातचीत कर उनकी समस्याओं व शिकायतों के विषय में जानकारी ली और निस्तारण की कोशिश की। चौपाल में उपस्थित शिक्षिकाओं एवं बालिकाओं को कम्युनिटी पुलिसिंग एवं महिला सशक्तिकरण के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई। शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बर की विस्तृत जानकारी देते हुए संकट के समय इनके प्रयोग हेतु बताया गया।
साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी जा रही है। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर और पम्पलेट वितरित उन्हें जागरूक किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular