अभाविप के 75वें स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के पर संगोष्ठी हुआ आयोजन

0
225

अवधनामा संवाददाता

युवा चेतना सामाजिक परिवर्तन का वाहक :राहुल गौड़

अयोध्या ।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अयोध्या महानगर द्वारा अभाविप के 75वें स्थापना दिवस राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के सुअवसर पर संगोष्ठी एवं स्वामी विवेकानन्द जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण का कार्यक्रम डॉ राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के श्री राम शोध पीठ के सभागार में संपन्न हुआ ।कार्यक्रम का शुभारंभ प्रांत प्रवासी राहुल गौड़ अखिल भारतीय संयोजक, मुख्य वक्ता सुबन्धु महानगर प्रचारक राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ अयोध्या महानगर ,महानगर उपाध्यक्ष डॉ अंकित मिश्रा जी ,डॉ आलोक सिंह जी महानगर मंत्री अंशुमान सिंह जी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती व स्वामी विवेकानंद के चित्रों के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता सुबन्धु ने विद्यार्थियों को अवगत कराया कि इच्छा शक्ति के बल पर असंभव कार्य को भी संभव बनाया जा सकता है। अभाविप अपने 75वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है जिसमें देश के युवा राष्ट्रवादी विचारधारा के साथ जुड़कर राष्ट्र का पुननिर्माण करेंगे । प्रांत प्रवासी राहुल गौड़ ने कहा कि युवा चेतना सामाजिक परिवर्तन का वाहक है।युवा आयु के आधार पर नहीं कहा जाता बल्कि कुछ कर लेने की ठान लेने वाला,असंभव को भी संभव बनाने के लिए प्रयत्नशील रहने वाला ही युवा है।समस्या को समाधान व परेशानी को अवसर में बदलने वाला युवा होता है। विद्यार्थी परिषद ने अपने 75 वर्ष की ध्येय यात्रा में युवाओं के ऐसे ही चरित्र को गढ़ने का काम किया है। प्रतिकूल परिस्थितियों में भी विद्यार्थी परिषद ने इसी प्रकार से निरंतर विद्यार्थियों के अंदर उनके व्यक्तित्व विकास के लिए कार्य किया है। विद्यार्थी परिषद विद्यार्थियों को पुस्तक की पढ़ाई से बाहर निकाल कर उन्हें सामाजिक शैक्षणिक संदर्भों की ओर भी ध्यान आकृष्ट कराती है।अभाविप विवेकानंद को अपना आदर्श मानती है यह अभाविप की दूरदर्शिता का सूचक है।समाज के ऐसे संगठन का सतत विकास स्वागत योग्य है। उन्होंने कहा कि अभाविप की इस यात्रा में अनेक आयाम,कार्य,गतिविधियों से प्रत्येक विधा के विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के अवसर मिले हैं।रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अभाविप ने विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास पर जोर दिया है जिससे अच्छे समाज व राष्ट्र का निर्माण हो सके।अभाविप शैक्षिक परिसरों में राष्ट्रभाव को बुलंद करता रहा है। महानगर उपाध्यक्ष डॉ अंकित मिश्रा ने कहा कि 75 वर्षों की यात्रा में विद्यार्थी परिषद ने अनेक उपलब्धियां अपने नाम की है।विद्यार्थी परिषद सत्ता परिवर्तन नहीं बल्कि व्यवस्था परिवर्तन में विश्वास रखती है। शैक्षिक व सामाजिक संदर्भों में अनुकूल परिस्थिति ही विद्यार्थी परिषद का ध्येय है।राष्ट्रीय पुनर्निर्माण के पुनीत कार्य में प्रत्येक युवा को आगे आना चाहिए। महानगर उपाध्यक्ष डॉ आलोक सिंह ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का कार्यकर्ता शैक्षिक परिसर के अंदर शैक्षिक व्यवस्था के संचालन की बात करता है वह उसे करने के लिए विद्यार्थियों की सहायता करता है।महानगर मंत्री अंशुमान सिंह जी ने आभार ज्ञापन किया। संगोष्ठी का संचालन प्रांत कार्यसमिति सदस्य मनीष यादव ने किया। संगोष्ठी में महानगर शोध कार्य प्रमुख डॉक्टर प्रत्याशा मिश्रा नगर उपाध्यक्ष देवांश सिंह दीपक उपाध्याय आई ई टी के कंप्यूटर साइंस के विभागाध्यक्ष डॉ लोकेंद्र सिंह उमराव, एम एल एम एल इंटर कॉलेज के प्रवक्ता डॉ राम कुमार शुक्ला साकेत महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ प्रशांत पांडे पूर्व संगठन मंत्री शिवम मिश्रा प्रांत राज्य विश्वविद्यालय कार्य सह संयोजक ज्ञान प्रकाश तिवारी जी पूर्व विभाग सह सयोंजक यश अग्रवाल, प्रांत कार्यकारणी सदस्य आस्था मिश्रा ,अर्पित श्रीवास्तव शिवओम यादव प्रांत खेल गतिविधि सह सयोंजक अनुराग मिश्रा,महानगर सह मंत्री विराट सिंह, सत्यम दुबे,नगर मंत्री कैंट अभय सिंह साकेत महाविद्यालय के इकाई अध्यक्ष शशांक सिंह विद्यार्थी, अवध विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष विपेंद्र कुमार इकाई मंत्री याशिनी दीक्षित शेषमणि ,सचिव सिंह, मानवेंद्र सिंह,रत्नेश सिंह ,भूपेंद्र शुक्ला,महानगर सोशल मीडिया सयोंजक अंश जायसवाल, नवनीत , विपिन पांडेय,देवेश पाठक कार्तिक तिवारी शुक्ला एवं पूर्व के कार्यकर्ताओं सहित एक सैकड़ा विद्यार्थी उपस्थित रहे।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here