जिला पंचायत अध्यक्ष व उनके प्रतिनिधि अपने आवास पर लगाया जनता दरबार

0
165

अवधनामा संवाददाता

सुनी लोगों की समस्याएं किया निस्तारण

अयोध्या ।जनपद अयोध्या के लोकप्रिय जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह व उनके प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित लगातार डेढ़ वर्षो से जनता की समस्याओं के निस्तारण हेतु अपने निज निवास सरायराशी पर प्रत्येक रविवार को जनता दरबार लगाते चले आ रहे हैं। 9 जुलाई दिन रविवार 2023 को पूर्व की भांति जनता दरबार लगा इस जनता दरबार में ब्लाक से एडीओ समाज कल्याण, चौकी इंचार्ज पूरा बाजार रामप्रकाश मिश्र, शिक्षा विभाग से प्रदीप कुमार व अन्य विभाग के कर्मचारी जनता दरबार में उपस्थित रहे।
जुलाई माह के दूसरे रविवार को लगे जनता दरबार में सैकड़ों फरियादी जिला पंचायत अध्यक्ष के यहां आकर अपनी समस्याओं को बताया।
जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह एवं उनके प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने जनता की समस्याओं से रूबरू होकर उपस्थित अधिकारियों के माध्यम से उनकी समस्या का निस्तारण कराने का प्रयास किया। जिन विभागों के अधिकारी वा कर्मचारी उपस्थित नहीं हो पाए थे उनसे फोन पर वार्ता करके जनता की समस्याओं को सुनकर उनको निर्देशित कर शीघ्र समस्या निस्तारण के लिए निर्देशित किया। जनता दरबार में लगभग 200 फरियादियों के समस्याओं को सुनकर तत्काल निस्तारण हेतु प्रयास किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह के प्रतिनिधि आलोक सिंह रोहित ने मुलाकात ने बताया कि प्रत्येक रविवार को तो जनता दरबार रहता ही है परंतु महीने में एक बार बृहद तरीके से जनता दरबार का आयोजन होता है जिसमें जिले के सभी जिम्मेदार संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहें यह मेरा प्रयास रहता है।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here