डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। भनवापुर विकास क्षेत्र अंतर्गत सीएचसी सिरसिया में सोमवार को अधीक्षक डॉ.शैलेंद्र मणि ओझा की अगवाई में आशा संगिनी, एएनएम, सीएचओ तथा पर्यवेक्षक की समीक्षा बैठक व प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।अधीक्षक के द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के तहत 6 दिसंबर 2024 से 17 मार्च 2025 तक 100 दिवसीय क्षय रोगी खोजी अभियान चलाया जा रहा है।
अभियान के सीएचसी,पीएचसी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर तथा ग्राम स्तर पर स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से 60 वर्ष से अधिक उम्र के व्यक्ति, अल्कोहलिक व्यक्ति, तंबाकू का उपयोग करने वाले व्यक्ति,कुपोषित व्यक्ति, पूर्व के क्षय रोगी व क्षय रोगियों के साथ रहने वाले व्यक्ति, लंबे समय से बुखार, खांसी, डायबिटीज के मरीजों तथा लंबे समय से गर्भधारण न करने वाली महिलाओं आदि संभावित व्यक्तियों का बलगम,एक्स-रे व अन्य जांच करवाया जाएगा। डॉ शैलेंद्र मणि ओझा ने बताया कि क्षय रोग बहुत ही संक्रामक एवं जानलेवा बीमारी है,जिसका समय रहते इलाज प्रारंभ करने से मरीज को पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है साथ ही अन्य व्यक्तियों को संक्रमण से भी बचाया जा सकता हैं।अधीक्षक आशा बहू, आशा संगिनी, एएनएम, सीएचओ तथा पर्यवेक्षक को ग्राम स्तर पर कार्य करने के लिए निर्देशित किया तथा कहा कि इस कार्यक्रम में किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य में नहीं किया जाएगा।इस दौरान राजीव कुमार त्रिपाठी, दीपक मधुकर, विंदू शुक्ला, गुंजन मिश्रा, तारामती, रेश्मा शर्मा, सोनिया वर्मा, माया मिश्रा, सविता शुक्ला आदि उपस्थित रही।





