मंगलवार को स्कूल मैनजमेंट के लापरवाही के कारण स्कूली बस से एक मासूम छात्र की मौत हुई थी। क्षेत्र के लोगो ने स्कूली बसों एवं गाड़ियों के फिटनेस एवं सुरक्षा व्यवस्था की नियमित चेकिंग करने की मांग की है एवं औरहवा गांव में घटित घटना की जांच करवा कर विद्यालय के खिलाफ कार्यवाही करने की भी मांग की है। औरहवा गांव में चढ़ते समय इसी बस चलने के कारण मासूम छात्र को जान से हाथ धोना पड़ा।
बढ़नी सिद्धार्थनगर। बढ़नी क्षेत्र में स्कूलों में बच्चों को आने जाने के लिए बसें एवं गाड़ियां लगाई गई है,कई स्कूलों में प्राइवेट वाहनों को अनुबंध के आधार पर चलवाया जा रहा है इसके लिए स्कूल मैनेजमेंट अभिभावकों से भारी भरकम फीस भी लेते है लेकिन क्षेत्र कई विद्यालय ऐसे भी है जिनके पास बसों एवं गाड़ियों में आने जाने वाले बच्चों के सुरक्षा के संबंध में कोई किट या व्यवस्था नहीं होती है,यहां तक कि कई गाड़ियों में बच्चों को ड्राइवर के भरोसे छोड़ दिया जाता है, मोटी कमाई के लालच में मानक के विपरीत बसों में बच्चों को ठूस ठूस कर भरा जाता है,जो भी बच्चों के सुरक्षा के खिलाफ होता है।
क्षेत्र के अभिभावक विजय उपाध्याय ने बताया कि स्कूलों में बच्चों को जाने आने वाले साधन कई स्कूलों में डग्गामार चल रहे है,कई स्कूलों के गाड़ियों के फिटनेस भी नहीं होते है,दर्जनों स्कूल की गाड़ियां सड़क पर सरपट अनट्रेंड ड्राइवरों के भरोसे दौड़ रही है लेकिन जिम्मेदार मौन है जिसका परिणाम औरहवा गांव में घटित घटना है,केयरटेकर न होने की वजह एवं सुरक्षा मानक का सही से ध्यान न रखने के कारण एक मासूम छात्र की मौत हो गई है।
क्षेत्र के निवासी दुर्गेश पांडेय ने बताया कि स्कूलों के गाड़ियों की फिटनेस देखना जरूरी है,सुरक्षा नियम का ख्याल मैनेजमेंट द्वारा किया जाना चाहिए, औरहवा गांव में जो घटना घटित हुई है उसमें एक मां बाप का होनहार लड़का जान से हाथ दो बैठा,ऐसे स्कूलों के खिलाफ जिम्मेदारों को कड़ी कार्यवाही करनी चाहिए। औरहवा गांव में एक स्कूली बस के नीचे आने से एक मासूम छात्र की मौत ने क्षेत्र के अभिभावकों को भय में डाल दिया है,क्षेत्र के लोगो को अपने बच्चों की चिंता बनी रहती है।क्षेत्र के लोगो ने स्कूली बसों एवं गाड़ियों के नियमित चेकिंग एवं सुरक्षा मानक के लिए पालन करवाने के लिए जिम्मेदारों से ध्यान देने की बात की है एवं घटना जिस विद्यालय के मैनेजमेंट के कारण घटित हुई उसके ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही करने की मांग की है।





