संस्कृत विश्व की सर्वाधिक प्राचीनतम भाषा– राकेश मणि त्रिपाठी

0
317

सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानन्द नगर सुल्तानपुर में सप्ताह पर्यन्त चलने वाले संस्कृत सप्ताह का हुआ समापन।

सुल्तानपुर।सरस्वती विद्या मन्दिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय ज्ञान कुंज विवेकानन्द नगर सुल्तानपुर में विगत 2 अगस्त से प्रारंभ होने वाले संस्कृत सप्ताह का आज विधिवत् समापन हो गया।।

संस्कृत सप्ताह समारोह के समापन कार्यक्रम मेंआचार्या श्रीमती शशी द्विवेदी ने अतिथि परिचय कराया।छात्रों एवं आचार्य बन्धु भगिनी को सम्बोधित करते हुए प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी ने कहा कि संस्कृत विश्व की सर्वाधिक प्राचीनतम भाषा है।

संस्कृत भाषा भारतीय संस्कृति का प्राण है। वैज्ञानिक रूप में यह सिद्ध हो गया है कि संस्कृत भाषा ही कम्प्यूटर की सर्वोत्तम भाषा है।

सप्ताह पर्यन्त चलने वाले कार्यक्रमों में श्रीमद्भगवद्गीता श्लोक प्रतियोगिता में द्वादश ट की बहन श्रेया सिंह एवं अष्टम क के भैया उत्कर्ष सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।तो संस्कृत वस्तु प्रदर्शनी में नवम ज की बहन अदिति यादव, संख्या प्रतियोगिता में 8च की बहन परी यादव और श्लोक स्मरण प्रतियोगिता में 7क के भैया अभिनव मिश्र ने भी प्रथम प्राप्त किया।

स्थान प्राप्त करने वाले भैया बहनों को मुख्य अतिथि प्रधानाचार्य राकेश मणि त्रिपाठी उप प्रधानाचार्य रवीन्द्र तिवारी जी, एवं महेश शुक्ल तथा
संस्कृत विभाग प्रमुख देवेन्द्र कुमार पाठक के द्वारा प्रमाण -पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अन्त में संस्कृत विभाग की आचार्या श्रीमती उर्वशी मिश्रा ने कार्यक्रम के आयोजकों एवं सम्मानित अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन आचार्या श्रीमती रूपम सिंह ने किया।

Also read

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here