इटावा। जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल एवं अपर पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में तहसील जसवंतनगर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया।उन्होंने प्राप्त शिकायतों को निर्धारित समय सीमा में गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।उन्होंने कहा कि अधिकारीगण सम्बंधित कर्मचारियों के साथ मौके पर जाकर शिकायतकर्ता का पक्ष सुनते हुए उसका निस्तारण करना सुनिश्चित करें।
विभिन्न संदर्भों से संबंधित कुल 30 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुये,जिसमें मौके पर 04 शिकायत का निस्तारण किया गया शेष संबंधित अधिकारियों को प्राप्त कराकर जल्द निस्तारण के निर्देश दिए।संपूर्ण समाधान दिवस में अपर पुलिस अधीक्षक ने पुलिस विभाग से संबंधित मामलों की सुनवाई की।उन्होंने थानाध्यक्षों को निर्देश दिये कि प्रत्येक मामले में मौके पर जाकर कार्यवाही की जाये।उक्त अवसर पर उप जिलाधिकारी जसवंतनगर,पुलिस उपाधीक्षक आयुषी सिंह,तहसीलदार सहित अन्य समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।





