Thursday, February 12, 2026
spot_img
HomeMarqueeसफाई कर्मचारी संघ का गठन ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र भारतीय, गुलाम चन्द्र को...

सफाई कर्मचारी संघ का गठन ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र भारतीय, गुलाम चन्द्र को मंत्री की जिम्मेदारी

लोटन सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ ब्लाक इकाई लोटन का गठन बुधवार को ब्लाक सभागार में सम्पन्न हुआ।जिसकी अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ने किया। ब्लाक के दूसरे गुट के सफाई कर्मचारियों ने आपस में बिचार विमर्श करने के बाद सर्व सम्मति से पदाधिकारीयों का चयन हुआ जिसमें ब्लाक अध्यक्ष के लिए योगेन्द्र भारती, मंत्री गुलाबचंद, कोषाध्यक्ष उमाशंकर यादव, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित कुमार मिश्र, उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह, संगठन मंत्री रोहित प्रसाद, संयुक्त मंत्री मनोज कुमार, संप्रेक्षक गंगा राम, मिडिया प्रभारी रामू प्रकाश, कार्यवाहक अध्यक्ष अरविंद दूबे उत्तर प्रदेश ग्राम पंचायत राज सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष जगनरायन ने चुनाव अधिकारी के रुप में सभी पदाधिकारीयों को पद निर्वाहन करने की प्रेरणा देते हुए बधाई दिया। ब्लाक अध्यक्ष योगेंद्र भारतीय ने कहा कि हमारे संगठन के लोगों ने जो जिम्मेदारी सौंपी है।

उस पर हमेशा खरा उतरुगा। ब्लाक मंत्री गुलाम चन्द्र ने जिले के सभी पदाधिकारीयो का आभार प्रकट किया और कहा कि हमारे लोग ने जिस विश्वास के साथ मंत्री की जिम्मेदारी दी है उस विश्वास के साथ संगठन के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। जिला मंत्री आश्वनीकर पाठक, शोभनाथ गुप्ता, अर्जुन प्रसाद यादव,अजय कुमार द्विवेदी, जयशंकर, दिलीप कुमार प्रजापति, रामबरन, मुन्नी लाल, मनोज कुमार,सर्वजीत सहित तमाम सफाई कर्मी मौजूद रहें। जिले के पदाधिकारियों ने ब्लाक के पदाधिकारियों को बधाई दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular