Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeMarquee100 साल के गौरवशाली इतिहास के साथ आरएसएस का शताब्दी पथ संचलन...

100 साल के गौरवशाली इतिहास के साथ आरएसएस का शताब्दी पथ संचलन निकला

उरई( जालौन)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के गौरवशाली 100 वर्ष पूर्ण होने पर देशभर में शताब्दी वर्ष के तहत विविध कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में कोंच नगर के नरसिंह बस्ती क्षेत्र में संघ के स्वयंसेवकों द्वारा भव्य पथ संचलन निकाला गया। यह संचलन राष्ट्रभक्ति और संगठन के अनुशासन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता नजर आया।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज वंदन के साथ हुई। स्वयंसेवकों ने गणवेश में अनुशासित कदमताल करते हुए नगर भ्रमण किया। इस अवसर पर नागरिकों ने जगह-जगह पुष्पवर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया। संचलन में सैकड़ों स्वयंसेवक शामिल हुए जिन्होंने भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोषों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। वक्ताओं ने कहा, आरएसएस ने पिछले सौ वर्षों में समाज, संस्कृति, शिक्षा, सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में अमूल्य योगदान दिया है। संघ का उद्देश्य एक संगठित, सशक्त और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है।

पथ संचलन का समापन शाखा स्थल पर राष्ट्रगीत के साथ हुआ। इस दौरान विभाग सेवा प्रमुख झांसी पूरन लाल, जिला सेवा प्रमुख विपिन निरंजन, नगर कार्यवाह ऋषभ गिरवासिया, नगर प्रचारक शुभम, नगर बौद्धिक प्रमुख नरसिंह बुंदेला, विधायक मूलचंद्र निरंजन, पालिकाध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, अरुण मिश्रा, पवन झा, नीरज दुवे, विनय झा, मुरलीधर, मयंक मोहन गुप्ता, साकेत शांडिल्य, सुमित कुशवाहा, शिशिर ठाकुर, विविध श्रीवास्तव, विनोद सोनी, सोनू चश्मा, अवधेश पटेल, सुरेंद्र मऊ, मनीष सोनी आदि स्वयंसेवक मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular