राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती परीक्षा के लिए सिटी स्लिप जारी कर दी गई है जिसे अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से डाउनलोड कर सकते हैं।
राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से सीनियर टीचर ग्रेड 2 भर्ती परीक्षा के लिए एग्जाम सिटी स्लिप जारी कर दी गई है। सिटी स्लिप ऑनलाइन माध्यम से राजस्थान स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in पर उपलब्ध करवाई गई है। अभ्यर्थी तुरंत ही एग्जाम सिटी स्लिप वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके साथ ही आप इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं।
परीक्षा इन डेट्स में होगी आयोजित
आरपीएससी की ओर से परीक्षा का आयोजन 12 से 18 जुलाई 2026 तक करवाया जायेगा। परीक्षा पेन पेपर मोड में आयोजित होगी। परीक्षा दो शिफ्ट में संपन्न करवाई जाएगी। पहली पाली का एग्जाम सुबह 10 बजे से एवं दूसरी शिफ्ट की परीक्षा अपरान्ह 3 बजे से आयोजित होगी।
एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने की स्टेप्स
राजस्थान सीनियर टीचर भर्ती एग्जाम सिटी स्लिप डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले recruitment.rajasthan.gov.in पर जाएं।
होम पेज पर Notice Board में एग्जाम सिटी स्लिप के लिंक पर क्लिक करें।
अब एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ एवं दिया गया पिन दर्ज करके सबमिट करें।
इसके बाद सिटी स्लिप स्क्रीन पर ओपन हो जाएगी जहां से आप इसे डाउनलोड कर लें।
RPSC 2nd Grade City Slip 2026 Link
कितने पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती के माध्यम से कुल 9651 पदों पर भर्ती की जाएगी। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।





