HomeMarqueeसड़क सुरक्षा,-दुर्घटनाएं रोकने पर जोर, ब्लैक स्पाट्स की रिपोर्ट मांगी

सड़क सुरक्षा,-दुर्घटनाएं रोकने पर जोर, ब्लैक स्पाट्स की रिपोर्ट मांगी

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में लिए गए निर्णयों के अनुपालन और अब तक हुए कार्यों की रिपोर्टिंग के लिए अधिशासी अभियंता इंजीनियर रमेश चंद्र ने सभी जिम्मेदार अभियंताओं को पत्र जारी किया है। अधिशासी अभियंता ने एक सप्ताह के भीतर किए गए कार्यों के फोटोग्राफ्स के साथ रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक के बाद इंजीनियर रमेश चंद्र ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग, प्रांतीय खंड, परियोजना निदेशक भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण, और अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय मार्ग खंड,लोक निर्माण विभाग को पत्र लिखकर ब्लैक स्पाट बनने के कारण और उसको समाप्त करने के लघु कालिक एवं दीर्घकालिक उपायों के बारे में जानकारी मांगी है।

पूर्व में जनपद में विभिन्न राष्ट्रीय राजमार्गों पर 28ब्लैक स्पाट बनाए गए थे। दुर्घटनाओं की स्थिति और यातायात की गंभीरता को देखते हुए इनमें से 16ब्लाक स्पाट्स को विशेष रूप से फोकस किया गया है। काजी पट्टी,पूरे हकीम,जमुआरी,तेतारपुर हाइवे,कंजास,उतेलवा, इन्हौना,वारामासी,भोंए, मुंशीगंज चौराहा,नहर कोठी, फुरसतगंज कस्बा, बाबू गंज और दुर्गापुर में बने हुए ब्लैक स्पाट के सम्बन्ध में रिपोर्ट मांगी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular