HomeItawaराष्ट्रीय कवि संगम के प्रांत कार्यालय का हुआ उदघाटन

राष्ट्रीय कवि संगम के प्रांत कार्यालय का हुआ उदघाटन

इटावा। राष्ट्रीय कवि संगम के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल ने एकता कालोनी में संस्था के कानपुर-बुंदेलखंड प्रांत कार्यालय का उदघाटन किया।इस अवसर पर श्री मित्तल ने कहा कि राष्ट्रीय कवि संगम एक विचार है,यह एक रचनात्मक आंदोलन है जो राष्ट्र जागरण धर्म हमारा के ध्येय वाक्य के साथ शुद्ध और राष्ट्रवादी रचना धार्मिता को प्रोत्साहित करता है।उन्होंने उपस्थित रचनाकारों से आव्हान किया कि वह देश और समाज को सकारात्मक दिशा देने का काम कविताओं के माध्यम से करें।

संस्था के प्रांत अध्यक्ष राष्ट्रीय कवि रोहित चौधरी ने कहा कि इटावा का यह कार्यालय साहित्यिक सक्रियता को गति प्रदान करेगा।इस अवसर पर संरक्षक डॉ कुश चतुर्वेदी,संजीव मिश्रा,कार्यालय प्रभारी कुलदीप चौधरी,प्रांत मंत्री गोपाल पांडेय,जिला अध्यक्ष प्रशांत तिवारी,महासचिव हर्ष शर्मा,डॉ.गोविंद द्विवेदी,विश्व हिंदू परिषद क्षेत्रीय सम्पर्क प्रमुख अनिल दीक्षित,राघवेंद्र यादव, शेखर राजपूत,अंकित मिश्रा,शरद बरुआ, अंकित यादव आदि उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular